ÓñàÓñ«ÓÑçÓñ░Óñ┐ÓñòÓñ¥ ÓñòÓÑç ÓñÜÓñ┐ÓñíÓñ╝Óñ┐Óñ»Óñ¥ÓñÿÓñ░ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ«Óñ¥ÓñªÓñ¥ Óñ¼Óñ¥Óñÿ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ Óñ¬ÓÑëÓñ£Óñ┐ÓñƒÓñ┐ÓñÁ, ÓñªÓÑéÓñ©Óñ░ÓÑç Óñ£Óñ¥Óñ¿ÓñÁÓñ░ÓÑïÓñé Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¡ÓÑÇ ÓñªÓñ┐ÓñûÓÑç Óñ▓ÓñòÓÑìÓñÀÓñú

अमेरिका के चिड़ियाघर में मादा बाघ में कोरोना पॉजिटिव, दूसरे जानवरों में भी दिखे लक्षण

भारत ही नहीं अमेरिका में भी कोरोना संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार बढ़ता रहा है। दुनिया में सबसे अधिक संक्रमित 3.35 लाख मरीज अमरीका में ही हैं। इसी बीच न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स चिड़ियाघर से कोरोना का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अब तब इंसानों में ही संक्रमण देखने को मिला था पर ब्रोंक्स चिड़ियाघर में मौजूद एक मादा बाघ में कोरोना पॉजिटिव का केस पाया गया है।

जानवरों में यहां होने वाला यह पहला केस है। अमेरिका के एग्रीकल्चर नेशनल वेटरनेटी सर्विस लेबोरेट्री का कहना है कि चिडियाघर में 4 साल की मादा बाघ नादिया में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि मादा बाघ में ये वायरस चिडियाघर के किसी कर्मचारी के जरिए फैला है। वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन सोसाइटी के ब्रोंक्स चिडियाघर ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बाघिन को ये वायरस उसकी देखभाल करते हुए किसी कर्मचारी के जरिए फैला है।

https://www.instagram.com/p/B2PFsVFpRDh/?utm_source=ig_web_copy_link

नादिया की बहन अज़ुल और दो अन्य बाघों और तीन अफ्रीकी शेरों में सूखी खांसी देखी गई है। चिड़ियाघर ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “बाघ अपनी बहन अजुल के साथ, दो अन्य बाघ और तीन अफ्रीकी शेरों के साथ बीमार हुआ था, इन सभी को सूखी खांसी की शिकायत थी और सभी के ठीक होने की उम्मीद है।”

चिड़ियाघर ने अपने जारी बयान में कहा कि नादिया का टेस्ट काफी सावधानी के साथ किया गया था। नादिया और सूखी खांसी प्रभावित अन्य जानवरों की खुराक में कमी आई है। हालांकि, चिड़ियाघर प्रबंधन का कहना है कि इन सबकी जानवरों की पर्याप्त देखभाल की जा रही है।

अपने बयान में चिड़ियाघर की तरफ से ये भी कहा गया है कि जानवरों से इंसानों में कोविड-19 संक्रमण फैलने का कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है। आम लोगों के लिए वैसे ब्रोंक्स चिड़ियाघर 16 मार्च से ही बंद है। चिड़िया घर की ओर से ये भी कहा गया है कि वन्य जीवों को सुरक्षित रखने के उपाय किए जा रहे हैं। वन्य जीव विशेषज्ञों का मानना है कि कोविड-19 संक्रमण बंदर, गोरिल्ला, चिंपैंजी में फैलने की आशंका होती है।