ÓñòÓñ¥ÓñéÓñùÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ© ÓñàÓñºÓÑìÓñ»ÓñòÓÑìÓñÀ Óñ©ÓÑïÓñ¿Óñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñùÓñ¥ÓñéÓñºÓÑÇ Óñ¿ÓÑç Óñ¬Óñ¥Óñ░ÓÑìÓñƒÓÑÇ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñÁÓñòÓÑìÓññÓñ¥ Óñ¬Óñª Óñ©ÓÑç Óñ©ÓñéÓñ£Óñ» ÓñØÓñ¥ ÓñòÓÑï Óñ╣ÓñƒÓñ¥Óñ»Óñ¥

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी प्रवक्ता पद से संजय झा को हटाया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को संजय झा को पार्टी के प्रवक्ता पद से हटा दिया। इस बारे में एक पत्र जारी किया गया है और कहा गया है कि इसका फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लिया है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने अपने राष्‍ट्रीय मीडिया पैनलिस्टों की सूची में अभिषेक दत्त और साधना भारती के नाम की मंजूरी दी है। संजय झा ने पार्टी की आलोचना करते हुए एक अखबार में लेख लिखा था। इसमें उन्होंने पार्टी नेतृत्व को भी कठघरे में खड़ा कर दिया था।

संजय झा ने पिछले दिनों एक लेख के माध्यम से पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने यह कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है। ऐसे टिप्पणी के कारण पार्टी ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संजय झा को एआईसीसी प्रवक्ता से तत्काल प्रभाव से हटाने को मंजूरी दे दी है।

कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने भारत-चीन के मसले पर बुधवार को ही कहा था, “यह चीन की खतरनाक आक्रामकता की प्रतिक्रिया में भारत के भीतर महान व परिपक्व राजनीतिक सहमति का समय है।” उन्होंने एक ट्वीट भी किया था।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि यह चीन की खतरनाक आक्रामकता के जवाब में भारत के भीतर महान और परिपक्व राजनीतिक सहमति का समय है। मुझे इस बात से कोई सरोकार नहीं है कि मोदी ने अतीत में हमारी कांग्रेस या यूपीए सरकार के खिलाफ कई अपमानजनक बयानबाजी की। हमें इससे ऊपर उठना चाहिए। चलिए थोड़ा परिवर्तित होते हैं। चलिए एकजुट होते हैं।