Óñ▓ÓÑïÓñòÓñ©Óñ¡Óñ¥ Óñ©ÓñÜÓñ┐ÓñÁÓñ¥Óñ▓Óñ» Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓñ¥Óñ░ÓÑìÓñ»Óñ░Óññ Óñ©Óñ½Óñ¥ÓñêÓñòÓñ░ÓÑìÓñ«ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓÑïÓñÁÓñ┐Óñí-19 Óñ©ÓñéÓñòÓÑìÓñ░Óñ«Óñú ÓñòÓÑÇ Óñ¬ÓÑüÓñÀÓÑìÓñƒÓñ┐

लोकसभा सचिवालय में कार्यरत सफाईकर्मी में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि

लोकसभा सचिवालय का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। लोकसभा सचिवालय में कार्यरत एक सफाईकर्मी में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय निकाय अधिकारियों ने मध्य दिल्ली स्थित उसके घर को सील कर दिया है।

बताया गया कि वह लॉकडाउन यानी 23 मार्च से घर पर थे। लगभग 10 दिन पहले वह बीमार पड़े और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाँच और परीक्षण (ईसीजी और अन्य) के लिए गया, लेकिन उसी दिन उसे छुट्टी मिल गई।

18 अप्रैल को, वह फिर से आरएमएल अस्पताल में जांच के लिए गए। डॉक्टरों ने COVID-19 टेस्ट किया। आज यानी 21 अप्रैल को रिपोर्ट COVID-19 पॉजिटिव आई। एनडीएमसी और अन्य एजेंसियों ने कल सभी परिवार के सदस्यों के लिए COVID-19 परीक्षण करवाने के लिए उनसे संपर्क किया। रोगी का बेटा संसद परिसर में काम करता है।

व्यक्ति पिछले कई दिनों से कार्यालय नहीं गया था। उसे बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जांच के बाद वह कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। उन्होंने बताया कि उसे सफदरजंग अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसके परिवार को 11 सदस्यों की भी कोरोना वायरस की जांच की गई है और रिजल्ट का इंतजार है।

भारत में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं। कोरोना के प्रसार को रोकने को लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउनको 3 मई तक कर दिया है। सोमवार से कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन में छूट भी दी जा रही है। इन सबके बीच सरकारी सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार 3 मई के बाद लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है। वहीं, लॉकडाउन खत्म होने के बाद का प्लान भी तैयार कर लिया गया है।