Óñ©Óñ¥ÓñéÓñ© Óñ▓ÓÑçÓñ¿ÓÑç Óñ«ÓÑçÓñé ÓññÓñòÓñ▓ÓÑÇÓñ½ Óñ¼Óñ¥Óñª ÓñòÓÑïÓñ░Óñ┐Óñ»ÓÑïÓñùÓÑìÓñ░Óñ¥Óñ½Óñ░ Óñ©Óñ░ÓÑïÓñ£ ÓñûÓñ¥Óñ¿ Óñ«ÓÑüÓñéÓñ¼Óñê ÓñòÓÑç ÓñùÓÑüÓñ░ÓÑü Óñ¿Óñ¥Óñ¿Óñò Óñ╣ÓÑëÓñ©ÓÑìÓñ¬Óñ┐ÓñƒÓñ▓ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¡Óñ░ÓÑìÓññÓÑÇ

सांस लेने में तकलीफ बाद कोरियोग्राफर सरोज खान मुंबई के गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती

कोरियोग्राफर सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ के बाद मंगलवार शाम मुंबई के गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनकी कोरोना जांच भी हुई है। यह भी दावा किया जा रहा है कि उनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सरोज खान के एक करीबी सूत्र ने बताया, “कुछ दिनों पहले सांस लेने की समस्या की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। हम चिंतित थे, लेकिन शुक्र है कि यह कोविड-19 नहीं है। वह अब बेहतर महसूस कर रही है और कल छुट्टी होने की संभावना है।”

https://www.instagram.com/p/B_z-9XDpuf6/?utm_source=ig_web_copy_link

मई में कोरियोग्राफर सरोज खान ने इंस्टाग्रााम पर एक वीडियो शेयर किया थे। इसमें वे देशवासियों से वॉरियर्स की रिस्पेक्ट करने अपील करते हुए नजर आ रही थी। सरोज ने इस वीडियो में कहा था कि आप क्यों नहीं समझते हैं। बच्चों से जिंदगी मत छीनो। कुछ तो रिस्पेक्ट दिखाओ। भगवान के वास्ते, अल्लाह के वास्ते अपनी देखभाल करो। घर पर रहो।

71 वर्षीय सरोज खान ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। उन्होंने साल 1983 में ‘हीरो’ फिल्म में कोरियोग्राफी की थी। जबकि, बतौर कोरियोग्राफर उनकी आखिरी फिल्म ‘कलंक’ थी।