Óñ»ÓÑüÓñÁÓñ░Óñ¥Óñ£ ÓñöÓñ░ ÓñºÓÑïÓñ¿ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñÅÓñò ÓñòÓÑï ÓñÜÓÑüÓñ¿Óñ¿Óñ¥ Óñ«Óñ¥ÓññÓñ¥-Óñ¬Óñ┐ÓññÓñ¥ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ©ÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ©ÓÑÇ ÓñÅÓñò ÓñòÓÑï ÓñÜÓÑüÓñ¿Óñ¿ÓÑç Óñ£ÓÑêÓñ©Óñ¥: Óñ£Óñ©Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓÑÇÓññ Óñ¼ÓÑüÓñ«Óñ░Óñ¥Óñ╣

युवराज और धोनी में एक को चुनना माता-पिता में से किसी एक को चुनने जैसा: जसप्रीत बुमराह

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी में से किसी एक को चुनना वैसा ही जैसे मां और पापा में से किसी एक को चुनना। यह बात उन्होंने युवराज सिंह के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट सेशन में कहा। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जब बुमराह से पूछा कि मेरे या धोनी में से कौन बेहतर मैच विनर था किसी एक को चुने तो किसे चुनोगे।

इससे पहले वो इस सवाल को टालने की कोशिश में थे पर युवराज सिंह ने कहा कि में बुरा नहीं मानूंगा।  अगर टीम धोनी का नाम लेते हो तो, उसके बाद उन्होंने इस मुश्किल सवाल बेहद शानदार तरीके से जवाब दिया। बुमराह ने कहा, “मै किसी एक को नहीं चुन सकता। युवराज और महेंद्र सिंह धोनी में से किसी एक को चुनने का अर्थ है मां-बाप में से किसी एक को चुनना।” इसके बाद युवराज सिंह ने एक बार और जसप्रीत बुमराह को फंसाने की कोशिश की। उन्होंने सवाल किया कि कौन बेहतर बल्लेबाज है-विराट कोहली या सचिन तेंदुलकर?

इस सवाल का जवाब बुमराह ने यह देते हुए कहा कि उन्हें ज्यादा अनुभव नहीं, इसलिए बता नहीं सकता। इस बातचीत के बीच में युवराज सिंह ने बुमराह को याद दिलाया कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि यह तेज गेंदबाज एक दिन दुनिया का नंबर एक गेंदबाज बनेगा। बुमराह ने 2017 में ही उनकी भविष्यवाणी सच साबित कर दी थी, जब वह टी-20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे।

26 वर्षीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलते है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन के दम पर जनवरी 2016 में भारत की तरफ से पदार्पण किया। उन्होंने अब तक 64 वनडे इंटरनेशनल मैच, 50 टी-20 इंटरनेशनल और 14 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने जनवरी 2018 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और बहुत कम समय में लंबे प्रारूप में भी विराट कोहली के विश्वसनीय गेंदबाज बन गए। वहीं 38 वर्षीय युवराज सिंह ने इंडियन टीम से रेटिरेमेंट ले लिए है। उन्होंने अपने करियर में 40 टेस्ट और 304 वनडे मैच खेले हैं। 58 टी-20 और 132 आईपीएल मैच खेले हैं।