Óñ¿Óñ┐ÓñÁÓÑçÓñÂÓñòÓÑïÓñé ÓñòÓñ¥ 300 ÓñòÓñ░ÓÑïÓÑ£ Óñ▓ÓÑçÓñòÓñ░ Óñ½Óñ░Óñ¥Óñ░ Óñ╣ÓÑüÓñê ÓñÜÓñ┐ÓñƒÓñ½ÓñéÓñí ÓñòÓñéÓñ¬Óñ¿ÓÑÇ, Óñ«ÓñÜÓñ¥ Óñ╣ÓÑ£ÓñòÓñéÓñ¬

निवेशकों का 300 करोड़ लेकर फरार हुई चिटफंड कंपनी, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बरेली से चौंकाने वाला मामला सामना आया है। यहां एक चिटफंड कंपनी की ओर से जनता के करोड़ों लेकर फरार होने का खुलासा हुआ है। चिटफंड कंपनी पर आरोप है कि उसने इन्वेस्टमेंट के नाम पर जनता को 300 करोड़ से अधिक की चपत लगाई है। कंपनी में इन्वेस्ट कर चुके सैकड़ों लोग अब पुलिस स्टेशन के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन पुलिस आरोपी को अभी तक नहीं पकड़ पाई है।

आरोपी का नाम नरेंद्र पाल गंगवार है। वह डायमंड इंफ्रालैंड डेवेल्पर्स का डायरेक्टर है। उसने अखबारों में भी बड़े-बड़े विज्ञापन दिए थे। जिसे देखकर कई लोग फंस गए और अपना करोड़ों का नुकसान कर बैठे। आरोपित ने प्रदेश के कई जिलों में ठगी के लिए डायमंड इंफ्रालैंड डेवेलपर्स के नाम के ऑफिस खोल रखे थे जिसके जरिए वो लोंगो के पैसे को दोगुने करने के नाम पर ठगी को अंजाम देता था। पहले कंपनी में इन्वेस्ट के नाम पर पांच हज़ार लोगों को जोड़ा। फिर समय मिलते ही लोगों की मेहनत की कमाई को हड़प रफूचक्कर हो गया। बताया यह भी जा रहा है कि नरेंद्र पाल अपने पूरे परिवार के साथ फरार है।

फिलहाल, पीड़ितों ने नरेंद्र पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सभी लोग चिटफंड कंपनी में अपनी मेहनत की कमाई डूबने से परेशान है। लोगों का कहना है कि वह कई महीनों से पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोगों ने पुलिस को बताया कि डायमंड इंफ्रालैंड डेवेलपर्स के ऑफिस हरदोई, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बंदायू और बरेली सहित कई जिलों में थे। इतना ही नहीं कंपनी के ऑफिस तहसीलों तक में खुले हुए थे।

लेकिन जब पैसे लौटाने का वक्त आया तो वह सारे ऑफिस बंद कर फरार हो गया। पूरे मामले पर एएसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर नरेंद्र पाल गंगवार के खिलाफ बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उसपर लोगों के करोडों रूपए की ठगी का आरोप है। अभी तक इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं की गई है