ÓñòÓñ┐Óñ« Óñ£ÓÑïÓñéÓñù ÓñòÓÑÇ ÓñûÓñ░Óñ¥Óñ¼ Óñ©ÓÑçÓñ╣Óññ ÓñòÓÑç ÓñàÓñ½ÓñÁÓñ¥Óñ╣ÓÑïÓñé ÓñòÓÑç Óñ¼ÓÑÇÓñÜ ÓñÜÓÑÇÓñ¿ Óñ¿ÓÑç ÓñíÓÑëÓñòÓÑìÓñƒÓñ░ÓÑïÓñé ÓñòÓÑÇ ÓñƒÓÑÇÓñ« ÓñëÓññÓÑìÓññÓñ░ ÓñòÓÑïÓñ░Óñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¡ÓÑçÓñ£ÓÑÇ

किम जोंग की खराब सेहत के अफवाहों के बीच चीन ने डॉक्टरों की टीम उत्तर कोरिया भेजी

अमेरिका और साउथ कोरिया सहित दुनिया के कई देशों की मीडिया रिपोर्ट्स में किम जोंग के खराब स्वास्थ्य को लेकर कई तरह के दावे किए गए थे। इसी बीच चीन ने अपने डॉक्टरों की एक टीम उत्तर कोरिया भेजी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की पार्टी के इंटरनेशनल लायजन डिपार्टमेंट के एक सीनियर नेता के नेतृत्व में बीजिंग से उत्तर कोरिया के लिए यह टीम निकल चुकी है। हालांकि, शासक के स्वास्थ्य के बारे में अंदर की खबर नहीं मिल पाई है। अब यह देखना होगा कि मेडिकल टीम के पहुंचने के बाद वहां से क्या पता चलता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्डियोवस्क्यूर डिजीज के कारण किम जोंग का लंबे समय से इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसे लेकर हाल ही में साउथ कोरिया और अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स में दो तरह के दावे किए गए थे। हालांकि, चीन के विदेश मंत्रालय ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। समाचार एजेंसी के अनुरोध पर भी मंत्रालय की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले सियोल स्थित एक वेबसाइट के हवाले से यह बताया गया था कि किम जोंग उन की सेहत ठीक नहीं है, तब भी उनकी सेहत के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई थी।

दक्षिण कोरिया की प्रमुख वेबसाइट डेली एनके ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि किम जोंग उन को 12 अप्रैल को कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम प्रोसिजर दिया गया। वहीं न्यूज साइट के मुताबिक, किम को स्मोकिंग, मोटापे और ज्यादा काम करने की वजह से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर रखा गया था। अब ह्यांगसान काउंटी के एक विला में उनका इलाज किया जा रहा है।

किम जोंग की खराब सेहत को लेकर फैली अफवाहों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मंगलवार को व्हाइट हाउस समाचार सम्मेलन में कहा कि मैं आशा करता हूं कि किम ठीक होंगे। ट्रंप ने कहा कि मेरा किम जोंग के साथ बहुत अच्छा संबंध रहा है और मैं उनको अच्छा करते देखना चाहूंगा। हम जरूर देखना चाहेंगे कि वह कैसे हैं। फिलहाल ऐसी रिपोर्ट के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।