ÓñòÓÑïÓñÁÓñ┐Óñí-19 ÓñòÓÑç Óñ«ÓÑâÓññÓñòÓÑïÓñé ÓñöÓñ░ ÓñÁÓÑëÓñ░Óñ┐Óñ»Óñ░ÓÑìÓñ© ÓñòÓÑï ÓñÜÓÑÇÓñ¿ Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ»Óñ¥Óñª, ÓñªÓÑÇ ÓñùÓñê ÓñÂÓÑìÓñ░ÓñªÓÑìÓñºÓñ¥ÓñéÓñ£Óñ▓Óñ┐

कोविड-19 के मृतकों और वॉरियर्स को चीन ने किया याद, दी गई श्रद्धांजलि

दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश चीन उस वक्त ठहर-सा गया जब कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों और मेडिकल स्टाफ को याद किया गया। शनिवार को राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों और इससे निपटने वाले चिकित्साकर्मियों के लिए तीन मिनट का मौन रखा गया।

दरअसल, चीन ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान गंवाने वाले ‘व्हिसलब्लोअर’ डॉक्टर ली समेत अन्य शहीदों और इस संक्रामक रोग से देश में 3,300 लोगों की मौत पर राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया गया। जिस वक्त मौन रखा गया यहाँ का का यातायात थम गया और सभी लोगों ने मौन के जरिए शहीद लोगों को याद किया। इस दौरान चीन के बीजिंग शहर की सड़कों पर लोग भावुक भी नजर आए। कुछ लोग इतने भावुक हो गए कि वह रो पड़े।

कोरोना वायरस शहीदों और मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस राष्ट्रीय शोक दिवस में शी और चीन के अन्य नेता भी शामिल हुए। इन  सभी ने अपने सीने पर श्वेत पुष्प लगा रखे थे। इस खतरनाक वायरस से जान गंवा चुके लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कोविड-19 को चीन अपने आधुनिक इतिहास में सबसे खराब पब्लिक डिजास्टर माना जा रहा है। इस दौरान देशभर और विदेशों में सभी चीनी दूतावासों तथा वाणिज्य दूतावासों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा। देश भर में सार्वजनिक मनोरंजन गतिविधियां को पहले से ही स्थगित कर दिया गया। आज ही चीन में किंगमिंग उत्सव भी मनाया गया जिसमें लोग अपने पूर्वजों, परिवार के मृतक सदस्यों और राष्ट्रीय नायकों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

डॉक्टर ली समेत 14 को किया गया याद

श्रद्धांजलि दिए गए शहीदों में पहले समूह में 12 डॉक्टर, एक पुलिस अधिकारी और सामुदायिक कार्यकर्ता शामिल है। जिन्होंने सबसे आगे रहकर इस वायरस से जंग लड़ने के लिए मोर्चा संभाला था। ली वेनलियांग 34 वर्ष के थे। ये आठ ‘व्हिसलब्लोअरों’ में से एक नेत्र विशेषज्ञ थे जिन्होंने सभी चिकित्साकर्मियों को कोरोना वायरस के खिलाफ पहले ही सचेत किया था। इन्हें प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी।

लोकल पुलिस की ओर से इन्हें बहुत प्रताड़ित किया गया था। कोरोना से संक्रमित होने के बाद इनकी सात फरवरी को मौत हो गई थी। कोविड-19 से जंग में अपनी जान दे चुके ‘व्हिसलब्लोअर’ डॉक्टर ली वेनलियांग समेत 14 और कार्यकर्ताओं को चीन के मध्य हुबेई प्रांत में शहीदों की मान्यता दी गई। चीन में कोविड-19 के अभी तक कुल 81,620 मामले सामने आ चुके है और 3,322 लोगों की मौत हो चुकी है।