Óñ£Óñ«Óñ¥Óññ Óñ©ÓÑç ÓñÁÓñ¥Óñ¬Óñ© ÓñåÓñÅ Óñ▓ÓÑïÓñùÓÑïÓñé ÓñòÓÑÇ ÓññÓñ▓Óñ¥Óñ ÓñòÓñ░Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ¥ Óñ«ÓÑüÓñûÓÑìÓñ»Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ Óñ»ÓÑïÓñùÓÑÇ Óñ¿ÓÑç ÓñªÓñ┐ÓñÅ Óñ¿Óñ┐Óñ░ÓÑìÓñªÓÑçÓñÂ

जमात से वापस आए लोगों की तलाश करने का मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमात से वापस आए लोगों की तलाश करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने तथ्यों को छुपाया है, उनकी पड़ताल की जाए। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। जमात के जरिए जो लोग विदेशी हैं, उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए जाएं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि जमात के लोगों की गलतियों का खमियाजा आम लोगों को न भुगतना पड़े। मानवता के खिलाफ किसी भी तरह की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन लोगों ने मानवता खिलाफ काम किया है, उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

वीजा गाइडलाइंस के उल्लंघन के मामले में अभी तक बिजनौर, भदोही, प्रयागराज, बहराइच में कार्रवाई की गई है। एडीजी एलओ पीवी रामाशास्त्री ने बताया कि टूरिस्ट वीजा में आए मिशनरी गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। सभी विदेशियों के कागजात का सत्यापन कराया जा रहा है।

यूपी में 218 विदेशी नागरिक भी टूरिस्ट वीजा पर आए हैं। इनके बारे में पता लगाया जा रहा है। जिन जिलों में इनकी मौजूदगी की सूचना है, वहां अपील की गई है कि या तो ये लोग खुद सामने आएं या जिनके यहां हैं, वे पुलिस प्रशासन को सूचना दें, क्योंकि इनके बारे में थानों पर सूचित करना था। लेकिन सूचित नहीं किया गया है। अपील के बाद भी अगर कोई जानकारी नहीं देता है या विदेशी नागरिक को छिपाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी संख्या में यूपी और अन्य राज्यों के मजदूरों के पलायन करने की खबरों के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में योगी ने केजरीवाल से कहा है कि वह अपने राज्य में लोगों की सुविधा के लिए कई बड़े फैसले ले रहे हैं। वहीं अन्य राज्यों के लिए हेल्पलाइन की शुरुआत भी हुई है। योगी ने लिखा है कि प्रदेश में दिल्ली के लोगों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और सरकार ये उम्मीद करती है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार यूपी के लोगों के लिए भी सभी संभव इंतजाम करेगी।

कोरोना वायरस के आज 7 नए मामले राजस्थान में सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 2 हजार 556 हो गई है। 191 लोग ठीक हुए हैं और 72 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले गुरुवार को देशभर में 486 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह एक दिन में संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे एक दिन पहले बुधवार को देश में इस सक्रमण के 424 मामले सामने आए थे।