अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को सीसीबी ने लिया हिरासत में, मुम्बई ड्रग्स रैकेट से जुड़े तार
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय मौत से पर्दा उठाने में लगी पुलिस को आए दिन नए-नए रहस्य सामने आ रहे हैं । देखा जाए तो सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर मिस्ट्री सुलझने की बजाय उलझती ही जा रही है। लेकिन इस मर्डर मिस्ट्री की जांच में एक नया पहलू सामने आया है । वह है ड्रग्स रैकेट का। मुंबई महानगर में खासकर बॉलीवुड में ड्रग्स रैकेट का व्यापक स्तर पर फैलाव सामने आया हैं ।
अभी कुछ दिन पहले रवि नामक युवक को पकड़ा गया था। जिसमें कन्नड़ की एक फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी का नाम इस ड्रग्स रैकेट से जुड़े होने का संकेत दिया था। इसके बाद सीसीबी यानी केंद्रीय अपराध शाखा ने आज कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी त्रिवेदी को उनके घर से हिरासत में ले लिया।

याद रहे कि यह वही अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी है जिसने कुछ दिन पहले ड्राग्स के मुद्दे को लेकर कुछ ट्वीट किए थे जिसमें उन्होंने लिखा था कि ड्रग्स जैसी समस्या का जल्दी समाधान होना चाहिए। यह हमारे समाज के लिए प्लेग की तरह है। डीलर्स के पकड़े जाने पर नारकोटिक्स विभाग को बधाई और गुज़ारिश है कि सभी के भले के लिए इस रैकेट के आख़िरी छोर तक जाएं।
Drugs as an issue should be resolved at the earliest As it’s a plague to our society . As the dealers have been now captured congratulating the narcotics to have done this work and requesting them to get to the end of this circuit for the good of all (contd)
— 👑 Ragini Dwivedi 👑 (@raginidwivedi24) August 29, 2020
हरियाणा के रेवाडी में पली-बढी द्विवेदी का जन्म बेंगलुरु में हुआ था। रागिनी द्विवेदी की पहली फिल्म 2009 में ‘वीरा मदाकरी’ फिल्म थी। इसके बाद रागिनी द्विवेदी ने केम्पे गौड़ा, रागिनी आईपीएस, बंगारी और शिवा जैसी फिल्मों से काम करके प्रसिद्धी पाई थी। लेकिन अब वह केन्द्रीय अपराध शाखा के निशाने पर हैं। इसके पीछे उसके एक दोस्त का खुलासा है। जिसमें उसने रागिनी द्विवेदी का ड्रग्स रैकेट में जुड़े होने का मामला उजागर किया।

गौरतलब है कि केन्द्रीय अपराध शाखा बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है। अपनी जांच में वह ड्रग्स रैकेट तक पहुंच गई। इस रैकेट की छानबीन करते हुए गत 21 अगस्त को पुलिस ने कुछ हाईप्रोफाइल ड्रग्स पेडलर्स को पकड़ा था, जो कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री में भी ड्रग्स सप्लाई करते हैं। जिसके बाद से इसकी नारकोटिक्स की जांच चल रही है।
जिसमें कई सेलेब्रिटीज़ के नाम सामने आये हैं। एक रवि नाम के व्यक्ति की भी गिरफ्तारी हुई थी जो रागिनी द्विवेदी का दोस्त बताया जा रहा है। रागिनी के दोस्त रवि ने गिरफ़्तारी के बाद पूछताछ में रागिनी का नाम भी लिया था। इसलिए केन्द्रीय अपराध शाखा ने रागिनी द्विवेदी को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए हाज़िर होने को कहा था। लेकिन वह नही पहुँची। इसके चलते आज सीसीबी ने रागिनी से ड्रग्स रैकेट से उनके जुड़ाव को लेकर हिरासत में ले लिया है।
