Óñ©Óñ¥Óñ«Óñ¿ÓÑç ÓñåÓñ»Óñ¥ ÓñÜÓÑîÓñéÓñòÓñ¥Óñ¿ÓÑç ÓñÁÓñ¥Óñ▓ÓÑÇ Óñ░Óñ┐Óñ¬ÓÑïÓñ░ÓÑìÓñƒ, ÓñòÓÑçÓñéÓñªÓÑìÓñ░ Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ ÓñòÓÑç ÓñÁÓñ┐Óñ¡Óñ┐Óñ¿ÓÑìÓñ¿ ÓñÁÓñ┐Óñ¡Óñ¥ÓñùÓÑïÓñé┬áÓñ«ÓÑçÓñé Óñ╣ÓÑê 7 Óñ▓Óñ¥Óñû Óñ¬Óñª ÓñûÓñ¥Óñ▓ÓÑÇ

चौंकाने वाली रिपोर्ट, केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में है 7 लाख पद खाली

भारत में बढ़ती बेरोजगारी और आर्थिक मंडी के बीच केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पदों का आंकड़ा जारी किया हुआ है जो बहुत चौकाने वाला है। आकड़े के मुताबिक, सात लाख पद रिक्त है।

केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों  में ग्रुप A का करीब 20 हजार पद खाली हैं। वहीं ग्रुप B के 90 हजार और ग्रुप C के 5 लाख 75 हजार पद खाली हैं। आकड़े आने के बाद सरकार ने प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को निर्देश दिए हैं कि सभी मंत्रालय और विभाग जल्द-से-जल्द इस संबंध में जरूरी कदम उठाएं।

साल 2018 में प्रतिदिन औसतन 35 बेरोजगारी और स्वरोजगार से जुड़े 36 लोगों ने खुदकुशी की थी। अगर इन दोनों आकड़ों को मिला दिया जाए तो 2018 में 12,936 बेरोजगारों ने और स्वरोजगार से जुड़े 13,149 लोगों ने खुदकुशी की।

नेशनल क्राइम रेकार्ड बेरो के आकड़ो के हिसाब से 2018 में यह कृषि क्षेत्र से है। इसमें 10,349  लोगों ने किया। 2018 के अक्टूबर में बेरोजगारी 6.83% थी। जो फरवरी 2019 में 7.20%, जून 2019 में 7.87% और अक्टूबर 2019 में 8.1% पर पहुंच गई।

वहीं शहरों में बेरोजगारी दर 8.5% है तो गांव में 7.9% बताई गई है। बेरोजगारी को लेकर ही विपक्ष मोदी सरकार को सबसे ज्यादा घेरता रहा है। मंत्रालयों में खाली पड़े पदों को भरने के संबंध में हर माह की पांच तारीख को रिपोर्ट सौंपनी होगी।

सर्कुलर में कहा गया है कि मंत्रालयों और विभागों को अपनी पहली रिपोर्ट पांच फरवरी, 2020 को देनी होगी। साल 2018 तक केंद्र सरकार के करीब सात लाख पद रिक्त था।

खबरों के अनुसार एक मार्च 2018 तक 38 लाख पदों पर सिर्फ 31.18 लाख पदों पर कर्मचारी नियुक्त थे। रेलवे में करीब 2.5 लाख पर खाली पड़े हैं। वहीं डिफेंस सेक्टर में यह आंकड़ा 1.9 लाख है। तकरीबन हर मंत्रालय में पर खाली पड़े हैं।