ÓñòÓñ░ÓÑìÓñ¿Óñ¥ÓñƒÓñò Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓñ▓ Óñ©ÓÑç Óñ¼Óñ© Óñ©ÓÑçÓñÁÓñ¥ÓñÅÓñé ÓñÂÓÑüÓñ░ÓÑé, ÓñçÓñ¿ Óñ░Óñ¥Óñ£ÓÑìÓñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓÑç Óñ▓ÓÑïÓñùÓÑïÓñé ÓñòÓÑï Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ«Óñ┐Óñ▓ÓÑçÓñùÓÑÇ ÓñÅÓñéÓñƒÓÑìÓñ░ÓÑÇ

कर्नाटक में कल से बस सेवाएं शुरू, इन राज्यों के लोगों को नहीं मिलेगी एंट्री

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की अगुवाई में सोमवार को मंत्रियों की बैठक हुई। इस बैठक में आर्थिक गतिविधियों को खोलने पर चर्चा की गई। बैठक में सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक में 31 मई तक गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु के लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी, क्योंकि इन चारों प्रदेशों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, इस वजह से इन राज्यों के लोगों को अभी प्रदेश में एंट्री नहीं जाएगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि कल से राज्य में बस की सेवा शुरू की जाएगी। बस में सफर करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों को क्वारनटीन किया जाएगा। प्रदेश में ऑटो-टैक्सी की सेवा भी शुरू की जाएगी। सैलून की दुकानें भी खुलेंगी।

पूरे प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन रहेगा। यानी रविवार को न तो बसें चलेंगी और न ही कैब। इसके साथ ही दुकानें भी नहीं खुलेंगी। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जाएंगी। सुबह 7 से 9 और शाम 5-7 बजे तक सभी पार्क को खोल दिया जाएगा। कंटेनमेंट जोन छोड़कर बाकी इलाकों में लोग आ-जा सकेंगे। इसके साथ ही 31 मई तक जिम को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है।

वहीं देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 96 हजार 334 हो गई है। इनमें से अब तक 36 हजार 795 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस महीने की पहली तारीख को लगभग इतने ही (37 हजार 262) संक्रमित थे। अब कुल 55 हजार 872 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 3025 की मौत हो चुकी है।