‘आग’ की चपेट में बीएसएनएल

केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रम बीएसएनएल से या तो अग्नि देवता कुपित हैं या फिर यहां कुछ बड़ा खेल चल रहा है। बीएसएनएल और उसकी सहायक कंपनी एमटीएनएल में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही है। रहस्यमय तरीके से हो रहे इन अग्निकांड़ों में कंपनी के रिकाॅर्ड और उपकरण नष्ट हो रहे है। एक के बाद एक लग रही इस आग की चपेट में दिल्ली, कुंबई और कोलकात्ता के कार्यालय आ चुके हैं। अगस्त को चेन्नई की हावर्ट एक्सचेंज इमारत में आग लग गई जिसके चलते तीस हजार से अधिक टेलीफोन, ब्रांड बैंड और मोबाइल सेवा ठप्प पड़ गई। इससे पहले 22 जुलाई से एक साथ दिल्ली, मुंबई और कोलकत्ता में बीएसएनएल और एमटीएनएल के इमारतों में आग लगने से महत्वपूर्ण रिकाॅर्ड और संयत्र जल गए थे।

लंबे अर्से से घाटे में चल रही बीएसएनएल में कई बड़े घोटाले हुए हैं। ऐसे में इन अग्निकांड़ों को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। केंद्र सरकार ने 22 जुलाई को तीन स्थानों पर लगी आग के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *