ÓñÂÓñ¥ÓñªÓÑÇ ÓñòÓÑç Óñ¬Óñ╣Óñ▓ÓÑç ÓñªÓÑüÓñ▓ÓÑìÓñ╣Óñ¿ ÓñòÓÑÇ Óñ«Óñ¥Óñé ÓñòÓÑï Óñ¡ÓñùÓñ¥ Óñ▓ÓÑç ÓñùÓñ»Óñ¥ ÓñªÓÑéÓñ▓ÓÑìÓñ╣ÓÑç ÓñòÓñ¥ Óñ¼Óñ¥Óñ¬

शादी के पहले दुल्हन की मां को भगा ले गया दूल्हे का बाप

गुजरात के सूरत में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शादी में दूल्हे का पिता ही दुल्हन की मां को लेकर भाग गया। ये शादी के ठीक पहले हुआ। दूल्हा के पिता और दुल्हन की मां दोनों एक-दूसरे को कॉलेज से जानते थे।

अपने बच्चों के शादी से करीब एक महीने पहले ये दोनों कहीं गायब हो गए। शादी फरवरी के दूसरे हफ्ते में होने वाला था। लड़के के पिता 48 साल का है वहीं दुल्हन की मां का उम्र 46 वर्ष है।

इस घटना के बाद शादी टल गया। टाइम्स ऑफ इंडिया के एक रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के के पिता कटारगाम इलाके से गायब हुआ वहीं महिला नवसारी से लापता हुई। परजनो का कहना है कि वे दोनों एक साथ भागे हैं।

दोनों परिवारों ने गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया है। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी की तैयार कर रहे थे। पिछले साल ही दोनों की सगाई हुई थी। लड़के का पिता टेक्सटाइल और जमीन का कारोबार करता है। बताया जा रहा है कि लड़के का पिता राकेश 10 जनवरी से ही लापता है।

एक रिश्तेदार का कहना है कि वे एक-दूसरे को तबसे जानते थे, जब दोनों एक ही सोसाइटी में रहते थे। उनके कुछ करीबी दोस्तों ने बताया है कि पहले से ही दोनों के रिश्ते थे।