बॉलीवुड अभिनेत्री कुमकुम का हुआ निधन, लंबे समय से थीं बीमार
फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये साल जाने कौन-सा काल बनकर आया है। दर्जनों बॉलीवुड स्टार को हमने खोया अब भी यह सिलसिला जारी है। क्योंकि बॉलीवुड से एक और बुरी खबर आई है। मशहूर एक्ट्रेस कुमकुम का 86 साल की उम्र में आज यानी मंगलवार को निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि वो काफी समय से बीमार थीं। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की थी। उन्हें मिस्टर एक्स इन बॉम्बे (1964), मदर इंडिया (1957), सन ऑफ इंडिया (1962), कोहिनूर (1960), उजाला, नया दौर, श्रीमान फंटूश, एक सपेरा एक लुटेरा, आर-पार, CID समेत कई ऐसी फिल्में हैं जिन्हें उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है।
कुमकुम का जन्म बिहार के शेखपुरा में 22 अप्रैल 1934 को हुआ था। उनका असली नाम ज़ैबुनिस्सा था। उनके पिता हुसैनाबाद के नवाब थे। कहा जाता है कि कुमकुम, गुरुदत्त की खोज थी। गुरुदत्त को अपनी फिल्म ‘आर पार’ (1954) के गाने “कभी आर कभी पार लागा तीरे नजर” का फिल्मांकन एक्टर जगदीप पर करना था लेकिन गुरुदत्त को बाद में लगा कि इसे किसी महिला पर फिल्माना ज्यादा अच्छा रहेगा।
उस समय, कोई भी इतना छोटा-सा गाना यानी छोटा रोल करने के लिए सहमत नहीं हुआ। तब आखिरकार गुरुदत्त ने कुमकुम पर इस गीत का चित्रण किया। बाद में गुरु दत्त ने अपनी फिल्म ‘प्यासा’ में भी उन्हें छोटा-सा किरदार दिया। बता दें कि कुमकुम ने भोजपुरी फिल्म की थी। जिसका नाम था ‘गंगा मैया तोहे पियारी चढ़ाईबो’ (1963)।
उनकी मौत के जानकारी दिवंगत एक्टर जगदीप के बेटे नावेद जाफरी ने ट्वीट कर दी। अपने ट्वीट में नावेद ने लिखा, “हमने एक और रत्न खो दिया है। मैं उन्हें तब से जानता था, जब मैं बच्चा था और वे हमारे लिए परिवार की तरह थीं। एक बेहतरीन कलाकार और शानदार इंसान। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे कुमकुम आंटी।” मालूम हो कि बीते सोमवार को एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का निधन हुआ था।
We have lost another gem. I have known her since I was a kid and she was family, a superb artist and a fantastic human being, innalillahe wa innailaihe raajeoon. Rest in peace kunkum aunty 🙏 #ripkumkum #kumkum pic.twitter.com/CT60alQbOC
— Naved Jafri (@NavedJafri_BOO) July 28, 2020
वहीं जॉनी वॉकर के बेटे नासिर खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बीते जमाने की फिल्म अभिनेत्री कुमकुम आंटी का निधन, वो 86 साल की थीं। उन्होंने कई फिल्में, गाने और डांस किए, जो उन पर फिल्माए गए थे। उन्होंने मेरे पिता जॉनी वॉकर के साथ भी कई फिल्में की थीं। जिनमें से दो सबसे प्रसिद्ध फिल्में #प्यासा और #CID है।”
https://www.instagram.com/p/CDLbWYip2we/?utm_source=ig_web_copy_link
बॉलीवुड डायरेक्टर अनिल शर्मा ने भी उनके निधन पर ट्वीट किया है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा, “कल की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री.. जिन्होंने कई सुपर हिट फिल्में कीं, जिन्होंने बेहतरीन गाने दिए..,आज उनका निधन हो गया…भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, मेरी हार्दिक संवेदना। उनके परिवार के लिए प्रार्थना करें।”
Beautiful n talented actress of yesterday.. who did many super hit films n great songs .. passed away today .. may God bless her soul n my heartiest condolence n prayers to her family .. RIP 🙏🙏🙏 pic.twitter.com/FG2yRekj3x
— Anil Sharma (@Anilsharma_dir) July 28, 2020
