Óñ«Óñ▓ÓÑçÓñÂÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ£Óñ¥ Óñ░Óñ╣ÓÑç Óñ░ÓÑïÓñ╣Óñ┐ÓñéÓñùÓÑìÓñ»Óñ¥ ÓñÂÓñ░ÓñúÓñ¥Óñ░ÓÑìÓñÑÓñ┐Óñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓÑÇ Óñ¿Óñ¥ÓñÁ Óñ╣ÓÑüÓñê Óñ╣Óñ¥ÓñªÓñ©ÓÑç ÓñòÓÑÇ ÓñÂÓñ┐ÓñòÓñ¥Óñ░, 14 ÓñòÓÑÇ Óñ«ÓÑîÓññ

मलेशिया जा रहे रोहिंग्या शरणार्थियों की नाव हुई हादसे की शिकार, 14 की मौत

दक्षिण बांग्लादेश के निकट रोहिंग्या शरणार्थियों को ले जा रही एक नाव बड़े हादसे का शिकार हो गई। नाव में जा रहे लोग बांग्लादेश में बतौर शरणार्थी रह रहे लोग थे।  मंगलवार, 11 फरवरी को हुए हादसे में कम-से-कम 14 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत और कई लोगों के लापता होने की आशंका है। फिलहाल, इस घटना में 70 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

यह नौका बंगाल की खाड़ी से मलेशिया की ओर जा रही थी। नौका की क्षमता केवल 50 लोगों की थी। लेकिन नाव पर कुल 130 लोग सवार थे। कॉक्स बाजार में स्थित शरणार्थी शिविरों से ये लोग मलेशिया जाने वाली एक नौका पर सवार हुए थे। ये सभी लोग चोरी-छुपे मछली पकड़ने वाली एक नौका के जरिए भाग रहे थे।

 तटरक्षक बल के प्रवक्ता हमिदुल इस्लाम ने बताया कि 70 लोगों की जान बचा ली गई है। इस्लाम ने बताया कि दो नौकाएं मलेशिया की ओर जा रही थीं। इन नौकाओं में शरणार्थी सवार थे। साथ ही इस्लाम ने बताया कि डूबी हुई एक नौका मिली है। इस नौका पर सवार ज्यादातर लोग कॉक्स बाजार के शरणार्थी थे।  दूसरी नौका का अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है। हम तलाश कर रहे हैं।

तटरक्षक कमांडर नईम उल हक ने बताया कि अब तक 14 शव मिले हैं, 70 लोगों को बचाया गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को तस्करों ने अपनी बातों में फंसाया था। क्योंकि नवंबर से मार्च के दौरान समुद्र शांत रहता है और मछली पकड़ने वाली छोटी नाव भी इसमें उतर सकती हैं, इसी कारण से तस्कर भी आसानी से अपने काम को अंजाम दे पाते हैं।