ÓñàÓñ¼ ÓñÁÓñ░ÓÑìÓñÜÓÑüÓñàÓñ▓ Óñ░ÓÑêÓñ▓ÓÑÇ ÓñòÓÑç Óñ©Óñ╣Óñ¥Óñ░ÓÑç Óñ¼Óñ┐Óñ╣Óñ¥Óñ░ ÓñÜÓÑüÓñ¿Óñ¥ÓñÁ ÓñòÓÑÇ ÓññÓÑêÓñ»Óñ¥Óñ░ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ£ÓÑüÓñƒÓÑÇ Óñ¡Óñ¥Óñ£Óñ¬Óñ¥, Óñ¬Óñ╣Óñ▓ÓÑÇ Óñ░ÓÑêÓñ▓ÓÑÇ 9 Óñ£ÓÑéÓñ¿ ÓñòÓÑï

अब वर्चुअल रैली के सहारे बिहार चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, पहली रैली 9 जून को

चुनाव आयोग के दिशा निर्देश मिलते ही भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में चुनावी रणनीति बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना काल के दौरान अब भाजपा वर्चुअल रैली के सहारे बिहार विधानसभा की तैयारी कर रही है। फिलहाल 9 जून से वह पहली रैली कर चुनावी रणभेदी कर देगी।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव का समय अक्टूबर-नवंबर में होना तय है। क्योंकि यह विधानसभा का समय दिसंबर में खत्म हो जाएगा। इसके पहले 2 माह पूर्व चुनाव संबंधी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फिलहाल भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की वर्चुअल रैलियां करने की प्लानिंग को अंतिम रूप दे दिया है। इस दौरान एक लाख लोगों को जोड़ा जाएगा।

इस रैली के बारे में जानकारी देते हुए बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि केंद्र में बीजेपी सरकार ने दूसरे कार्यकाल में एक साल पूरा किया है। उसकी उपलब्धियों को इस रैली में बताया जाएगा। केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर इसे जश्न के रुप में मनाया जाएगा। इसी के तहत बिहार में बड़ी रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

एक रैली को देश के गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे तो दूसरी रैली को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित किया जाएगा। जबकि तीसरी रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। याद रहे कि डिजिटल प्लेटफार्म पर ही बीजेपी की इन रैलियों को आयोजित करने का काम किया जाएगा।

भाजपा के आईटी सेल के अनुसार, बड़ी रैलियों में एक लाख लोगों को जोड़ने की तैयारी की जा रही है, वहीं छोटी रैलियों में एक हजार से लेकर 10 हजार तक लोगों को जोडने का काम किया जाएगा। कोरोना संकट के कारण अभी फिजिकल रैली कराना संभव नहीं हैं। इसलिए भाजपा ने डिजिटल प्लेटफार्म का सहारा लेते हुए इन रैलियों को वर्चुअल कराने की व्यवस्था की है।