ÓñÂÓñ┐ÓñÁÓñ░Óñ¥Óñ£ ÓñòÓÑç Óñ¼Óñ¥Óñª ÓñàÓñ¼ Óñ©Óñ┐ÓñéÓñºÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñòÓñ¥ ÓñæÓñíÓñ┐Óñ»ÓÑï ÓñÁÓñ¥Óñ»Óñ░Óñ▓, ÓñƒÓñ┐ÓñòÓñƒ ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ 50 Óñ▓Óñ¥Óñû ÓñòÓñ¥ Óñ▓ÓÑçÓñ¿ÓñªÓÑçÓñ¿

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी माँ को हुआ कोरोना, मैक्स में भर्ती

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन किया गया है। इसके बाद अब कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना पाया गया है। जिसके चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि सिर्फ अकेले ज्योतिरादित्य सिंधिया ही मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती नहीं है बल्कि उनकी मां माधवी राजे सिंधिया भी बीमार है और इसी अस्पताल में एडमिट है। फिलहाल सिंधिया और उनकी माँ की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है।

गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद भोपाल से दिल्ली आकर रह रहे थे। इसके बाद जब लॉकडाउन की घोषणा हुई तब से वह दिल्ली में ही रह रहे हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद सिंधिया अपने होमटाउन ग्वालियर नहीं गए थे। पिछले दिनों ग्वालियर के लोगों ने उनके क्षेत्र में ना होने के चलते लापता होने और गुमशुदगी के पोस्टर लगा दिए थे। फिलहाल मध्यप्रदेश में 20 विधानसभा चिन्ह सीटों पर उपचुनाव होना है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर तरीके से चल रही थी और मध्य प्रदेश के समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे।

गौरतलब है कि भाजपा के ही एक वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज और उनकी पत्नी को भी कोरोना के लक्षण पाए गए थे। जिन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। फिलहाल वह आइसोलेशन में चल रहे हैं। सतपाल महाराज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री है। उनके साथ ही उनके परिवार के कई लोग और आसपास के करीब 22 लोगों को कोरोना सदिग्ध माना गया था। जिनमें कई लोगों की कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

यहां यह भी बताना जरूरी है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को भी कोरोना हुआ था। लेकिन 8 जून को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और कहा गया कि वह पूर्ण रुप से सही हो चुके हैं।