Birthday Special: ÓñåÓñÂÓñ┐ÓñòÓÑÇ┬áÓñùÓñ░ÓÑìÓñ▓ ÓñÂÓÑìÓñ░ÓñªÓÑìÓñºÓñ¥ ÓñòÓñ¬ÓÑéÓñ░ ÓñòÓÑï ÓñëÓñ¿ÓñòÓÑç Óñ¬Óñ┐ÓññÓñ¥ ÓñÂÓñòÓÑìÓññÓñ┐ ÓñòÓñ¬ÓÑéÓñ░ Óñ¿ÓÑç Óñ¼ÓññÓñ¥Óñ»Óñ¥ 'Óñ▓ÓÑçÓñíÓÑÇ Óñ©Óñ┐ÓñéÓñÿÓñ«'

Birthday Special: आशिकी गर्ल श्रद्धा कपूर को उनके पिता शक्ति कपूर ने बताया ‘लेडी सिंघम’

आशिकी गर्ल ने ‘स्ट्रीट डांसर’, ‘छिछोरे’, ‘साहो’ और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई है। श्रद्धा आज अपनी 33वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा के लिए यह साल बहुत खास है। बागी-3 उनकी दूसरी फिल्म है जिसे लेकर इतनी हाइप बनी हुई है। इससे पहले उनकी पिछली रिलीज फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ भी कामयाब रही। अब इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें हैं।

3 मार्च, 1987 को जन्मी श्रद्धा एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग भी करना पसंद करती हैं।श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के जाने माने कॉमेडियन और विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी है। आज के दौर में वे बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं।

करियर के शुरुआत में श्रद्धा की लगातार दो फिल्में फ्लॉप हुई थी। जिसके बाद भी श्रद्धा का विश्वास नहीं टूटा और उसके बाद ‘आशिकी 2’ में नजर आईं, जो बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में कामयाब हुईं।

टाइगर और श्रद्धा का इरादा इस हफ्ते जमकर जश्न मनाने का ही है। इस वीक एक तरफ जहां टाइगर 30 साल के हो गए हैं, वहीं श्रद्धा का भी ये 33वां बर्थडे है। अपना-अपना बर्थडे मनाने के अलावा इन दोनों एक्टर्स को 6 मार्च को आ रही अपनी फिल्म ‘बागी -3’ का भी इंतजार है।

श्रद्धा को बागवानी का भी काफी शौक है। श्रद्धा काफी छोटी उम्र से गाने और कविताएं लिख रही हैं। साथ ही वह स्केचिंग और पेंटिग भी करना जानती हैं। अभिनेता शक्ति कपूर ने अपनी बेटी श्रद्धा कपूर को अपने घर की लेडी सिंघम बताया है।

इसके अलावा वे अपनी लाइफ में पत्‍नी शिवांगी कोल्‍हापुरी को भी लेडी सिंघम मानते हैं, क्‍योंकि उनका मानना है कि दोनों बुराई के खिलाफ अवाज उठाती हैं और अच्‍छाई के साथ खड़ी होती हैं।