Óñ©ÓÑïÓñÂÓñ▓ Óñ«ÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¬Óñ░ Óñ¼ÓÑÇÓñù Óñ¼ÓÑÇ Óñ¿ÓÑç ÓñÂÓÑçÓñ»Óñ░ ÓñòÓÑÇ ÓññÓñ©ÓÑìÓñÁÓÑÇÓñ░, Óñ¼ÓññÓñ¥Óñ»Óñ¥ ÓñçÓñ©ÓÑÇ ÓñùÓñ¥Óñ░ÓÑìÓñíÓñ¿ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñàÓñ¡Óñ┐ÓñÀÓÑçÓñò ÓñûÓÑï ÓñùÓñÅ ÓñÑÓÑç

सोशल मीडिया पर बिग बी ने शेयर की तस्वीर, बताया इसी गार्डन में अभिषेक खो गए थे

अमिताभ बच्चन इन दिनों मुंबई के अपने घर में रहकर ही लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। उनके साथ बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या, पोती आराध्या के अलावा बेटी श्वेता और नातिन नव्या भी हैं।

उन्होंने गुरुवार को दुनिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में से एक केकेनहोफ की कुछ फोटो शेयर की, जो नीदरलैंड में है। बिग बी ने कैप्शन में बताया कि इस गार्डन से उनकी 40 साल से भी पुरानी यादें जुड़ी हैं। उनके मुताबिक, यहां उन्होंने अपने बेटे अभिषेक को लगभग खो दिया था।

https://www.instagram.com/p/B_33RRlB_Vz/?utm_source=ig_web_copy_link

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर करते हुए बिग बी लिखते हैं, “हम सभी अपने ‘हर्टस कंक्लूजन’ में रह रहे हैं। अपने आप में भटकते हुए…अपने ‘एनक्लोज्ड गार्डन’ में…लेकिन सबसे खूबसूरत केकेनहोफ गार्डन अलग ही है। इन मनोरम जगहों से जया, अभिषेक और श्वेता की खूबसूरत यादें जुड़ी हैं। और छोटे से अभिषेक एक क्यारी में फूलों के बंच पर गिर गए थे और लगभग खो गए थे….वो भी क्या दिन थे।”

हालांकि लॉकडाउन के कारण उनकी पत्नी जया बच्चन दिल्ली में फंसी हुई हैं। बुधवार को बिग बी ने सोशल मीडिया पर नव्या की कुछ फोटो शेयर कर यह जानकारी दी थी कि वे न्यूयॉर्क के कॉलेज से ग्रैजुएट हो गई हैं।