Óñ¼Óñ¥ÓñéÓñªÓÑìÓñ░Óñ¥ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ«ÓÑüÓñ©ÓÑìÓñ▓Óñ┐Óñ« Óñ¬ÓñíÓñ╝ÓÑïÓñ©Óñ┐Óñ»ÓÑïÓñé Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ╣Óñ┐ÓñéÓñªÓÑé Óñ░ÓÑÇÓññÓñ┐ Óñ░Óñ┐ÓñÁÓñ¥Óñ£ Óñ©ÓÑç Óñ¼ÓÑüÓñ£ÓÑüÓñ░ÓÑìÓñù ÓñòÓñ¥ ÓñàÓñéÓññÓñ┐Óñ« Óñ©ÓñéÓñ©ÓÑìÓñòÓñ¥Óñ░

बांद्रा में मुस्लिम पड़ोसियों ने किया हिंदू रीति रिवाज से बुजुर्ग का अंतिम संस्कार

देश में कोरोना वायरस के महामारी के बीच मुम्बई में बांद्रा के गरीब नगर के लोगों ने इंसानियत की मिसाल पेश की। मुस्लिम बहुल बस्ती में हिन्दू बुजुर्ग की मौत होने के बाद पड़ोसी मुस्लिमों ने पूरे हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करवाया।

मुस्लिमों ने ही नहलाया, सामान लाकर अर्थी बनाई और कंधे देकर शमसान ले जाकर पंचतत्व में विलीन भी किया। 3 अप्रैल को गरीब नगर में रहने वाले 68 साल के प्रेमचंद की मौत हो गई।

जिस बेटे मोहन के साथ वो रहते थे। उसे हिन्दू धर्म के अनुसार अपने रीति रिवाज की जानकारी नहीं थी और दूसरे भाई नाला सोपारा में रहते हैं तो वो आ नहीं सकते थे। और भी दूसरे भाई-बहन लॉकडाउन में मुबंई से बाहर फंसे हैं, जहाँ से वो आ नही सकते हैं।

मोहन ने बताया कि मैं बचपन से ही गरीब नगर बस्ती में रहता हूं, मुझे ज्यादा जानकारी नहीं थी और लॉकडाउन की वजह से अपने लोगों की मदद भी नामुमकिन थी। तब पड़ोस के मुस्लिम परिवारों ने मिलकर अंतिम संस्कार में मदद की।