Óñ¼Óñ¥ÓñùÓÑçÓñÂÓÑìÓñÁÓñ░ Óñ£Óñ┐Óñ▓ÓÑç ÓñòÓÑç ÓññÓñ╣Óñ©ÓÑÇÓñ▓ ÓñòÓñ¬ÓñòÓÑïÓñƒ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñåÓñù Óñ▓ÓñùÓñ¿ÓÑç Óñ©ÓÑç ÓñÅÓñò Óñ«Óñ╣Óñ┐Óñ▓Óñ¥ ÓñòÓÑÇ Óñ«ÓÑîÓññ

बागेश्वर जिले के तहसील कपकोट में आग लगने से एक महिला की मौत

बागेश्वर जिले के तहसील कपकोट के पुरकुनी के जंगलों आग लगने से चुचुई गावँ की महिलाओं की मृत्यु।शनिवार को घास काटने गयी तीन महिलाओं मे दो की मृत्यु और एक महिला आग से बचकर ठीक हैं। जंगलों में आग लगने के कारण हाहाकार मच गया।शाम तक महिलायें घर नही पहुचीं तो गावँ वालो ने जंगल की तरफ रुख किया।पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने घटना की जानकारी जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को दी।

आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और एस डी आर एफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया। एक महिला नंदी देवी पत्नी मदन राम की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।।फिर सुबह भी रेस्कयू किया गया दूसरी महिला की डेड बॉडी भी मिल गयी। सूत्रों की माने तो एक गांव के दूसरे गावँ के कारण जंगलो मे आग लगाई गयी है लेकिन अभी तक कोई नामज़द रिपोर्ट नही हुई है। ग्रामीणों ने कोरोना वायरस को गंभीरता से नही लिया है। लॉकडॉउन मे पुलिस प्रसाशन के द्वारा सड़को और बाजारों मे सख्ती की है।सड़को को सील किया गया है।लोग मनोरंजन के लिये जंगलों की तरफ जा रहे हैं।

पिछ्ले दिनों पुलिस द्वारा दो अलग अलग मामलो मे अवैध शराब का परिवहन करने पर थाना कपकोट और थाना कांडा पुलिस ने03 अभियुक्तों को 10 लीटर कच्ची शराब और 11 बोतल अंग्रेजी मेकडोवेल शराब के साथ गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी और 188 भा द वि मे अभियोग दर्ज किया गया है।

कोरोना संक्रमण से भारत मे अब तक 3374 संक्रमित हो गए हैं 79 मृत्यु और 267 स्वस्थ हो चुके हैं।जनता को कोरोना वायरस को गंभीरता से लेने की जरूरत है। वरना ग्रामीण जनता को इन लापरवाहियो के कारण गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।कपकोट एस डी एम प्रमोद कुमार ने बताया आग से बचाने के लिये कल देर रात और आज सुबह तक को रेस्कयू किया गया।डेड बॉडी को बागेश्वर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।