अब आजम खान पर डकैती का मामला दर्ज

29 रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी रामपुर के सपा सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक कई मामलों पर रामपुर सांसद फंसते दिखाई दे रहे है।

अब रामपुर पुलिस ने आजम खान के विरूद्ध डकैती का केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आजम खान के साथ पूर्व सीओ आले हसन व 6 अन्य लोगों के विरूद्ध भी केस दर्ज किया है।

यह रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज की गई है। शिकायत में सपा सरकार में घोसीपुरा में मकान तोड़ने, लूट-पाट करने व हाथापाई करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुद्दे की जानकारी देते हुए बताया है कि कुछ लोगों ने इस केस में शिकायत दर्ज की थी।

मामले की जाँच कराई तो शिकायत ठीक पाई गई है। पुलिस ने बताया है कि ये रामपुर पब्लिक स्कूल बनाने के नाम ये ज़मीन ली गई थी। ये पूरा कार्य गैरकानूनी था। जिसकी जाँच चल रही है। जाँच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि बुधवार को आजम खान को तब बड़ा झटका लगा था जब जमीन कब्जाने के आरोप में दर्ज 28 मुकदमों व किताबें चोरी करने के एक मुद्दे में सपा सांसद आजम खान की अग्रिम जमानत को न्यायालय ने ठुकरा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *