Óñ¼Óñ┐Óñ╣Óñ¥Óñ░ ÓñòÓÑç Óñ«ÓñºÓÑüÓñ¼Óñ¿ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¿Óñ┐Óñ£Óñ¥Óñ«ÓÑüÓñªÓÑìÓñªÓÑÇÓñ¿ ÓñòÓñ¿ÓÑçÓñòÓÑìÓñÂÓñ¿ ÓñòÓÑÇ Óñ£Óñ¥ÓñéÓñÜ ÓñòÓñ░Óñ¿ÓÑç Óñ«Óñ©ÓÑìÓñ£Óñ┐Óñª Óñ¬Óñ╣ÓÑüÓñéÓñÜÓÑÇ Óñ¬ÓÑüÓñ▓Óñ┐Óñ© Óñ¬Óñ░ Óñ╣Óñ«Óñ▓Óñ¥

बिहार के मधुबनी में निजामुद्दीन कनेक्शन की जांच करने मस्जिद पहुंची पुलिस पर हमला

दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए देश और विदेश के लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की खबर आने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे लोगों की तलाश में ज्यादातर धार्मिक स्थलों पर चैकिंग अभियान चला रही है। बिहार में भी पुलिस को एक मस्जिद में लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का न पालन करने की खबरे मिली। खबर के आधार पर जब पुलिस वहां चैकिंग करने गई तो पुलिस पर हमला कर दिया गया।

मामला मधुबनी जिले का अंधराठाढ़ी ब्लॉक के गीदड़गंज गाँव का है। यहां एक समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर शाम को हमला कर दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि 100 से अधिक जमाती यहां के मस्जिद में ठहरे हैं। पुलिस कार्रवाई करने पहुंची तो स्थानीय लोगों ने उन पर पत्थरबाजी और फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को करीब एक किलोमीटर दूर तक खदेड़ा गया। कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस जीप को हमलावरों ने तालाब में पलट दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान मस्जिद में ठहरे जमाती भाग निकलने में कामयाब रहे। फिलहाल घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है।

मधुबनी के एसपी डॉ सत्यप्रकाश के अनुसार, तब्लीगी जमात की तलाश में पुलिस की टीम मस्जिद पहुंची थी। लेकिन मस्जिद से अचानक पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। एसपी का कहना है कि इस पथराव में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। उन्होंने बताया कि तब्लीगी जमात समर्थकों के हमले के बाद बीडीओ और थानेदार किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे ।

लेकिन हिंसा पर उतारू हमलावरों ने प्रशासन की एक गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसे तालाब में गिरा दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 15 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। साथ ही 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि झंझारपुर के डीएसपी ने हमलावरों की ओर से पुलिस पर फायरिंग किए जाने की भी बात कही थी। एसपी ने यह भी बताया कि फिलहाल जांच में यह पाया गया है कि उस मस्जिद में दिल्ली के निजामुद्दीन जमात में शामिल हुआ व्यक्ति नहीं था। लेकिन उन्होंने उस मस्जिद में भी विदेशियों के होने की बात से इनकार नहीं किया।

मधुबनी के एसपी के अनुसार, इस मस्जिद में आए लोग ज्यादातर नेपाल से आए है। बहरहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। लेकिन इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल कायम है। साथ ही पुलिसकर्मियों की गतिविधि भी काफी बढ़ा दी गई है।