Óñ¬ÓñÂÓÑìÓñÜÓñ┐Óñ« Óñ¼ÓñéÓñùÓñ¥Óñ▓ ÓñòÓÑç Óñ╣Óñ¥ÓñÁÓñíÓñ╝Óñ¥ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ©ÓÑïÓñÂÓñ▓ ÓñíÓñ┐Óñ©ÓÑìÔÇìÓñƒÓÑçÓñéÓñ©Óñ┐ÓñéÓñù Óñ▓Óñ¥ÓñùÓÑé ÓñòÓñ░Óñ¥Óñ¿ÓÑç ÓñùÓñê Óñ¬ÓÑüÓñ▓Óñ┐Óñ© Óñ¬Óñ░ Óñ╣Óñ«Óñ▓Óñ¥

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सोशल डिस्‍टेंसिंग लागू कराने गई पुलिस पर हमला

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सोशल डिस्‍टेंसिंग लागू की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया। घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिसकर्मियों पर यह हमला तिकियापारा में उस समय हुआ जब वे सड़क के किनारे बाजार में भीड़ को ‘अलग’ करने की कोशिश कर रहे थे।

इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पत्थर फेंके, इस कारण उसे टिकियापारा पुलिस चौकी में शरण के लिए भागना पड़ा। भीड़ ने पुलिस चौकी पर भी पथराव किया, इस दौरान कम से कम दो पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की गई। हावड़ा कोविड-19 के लिए हॉटस्पॉट जिला है, यहां से राज्य के 697 में से 79 मामले दर्ज किए गए थे।

कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में बेहाला से पुलिस और मोटरसाइकिल सवार युवक के बीच झड़प की एक अन्‍य घटना भी सामने आई है। मोटरसाइकिल चालक ने कथित तौर पर पुलिस पर हमला करने की कोशिश की उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। राज्य विधानसभा में हावड़ा का प्रतिनिधित्व करने वाले और ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री राजीव बनर्जी ने कहा कि यह घटना सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है और वे इस बात पर गौर करेंगे कि भीड़ ने किस वजह से हिंसा की।

भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 30 हजार के करीब पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 29 हजार 974 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1594 नए मामले सामने आए हैं और 51 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 937 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 7027 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। बता दें कि देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि, 20 अप्रैल से लॉकडाउन के दौरान उन इलाकों में कुछ छूट भी दी गई है, जहां कोरोना के मामले कम हैं।