ÓñàÓñ©Óñ«: ÓñùÓÑïÓñùÓÑïÓñê ÓñòÓÑÇ Óñ░Óñ┐Óñ╣Óñ¥Óñê ÓñöÓñ░ CAA ÓñÁÓñ¥Óñ¬Óñ© Óñ▓ÓÑçÓñ¿ÓÑç ÓñòÓÑÇ Óñ«Óñ¥ÓñéÓñù ÓñòÓÑï Óñ▓ÓÑçÓñòÓñ░ ÓñòÓñ┐Óñ©Óñ¥Óñ¿ Óñ¿ÓÑçÓññÓñ¥ Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñªÓñ░ÓÑìÓñÂÓñ¿

असम: गोगोई की रिहाई और CAA वापस लेने की मांग को लेकर KMSS ने किया प्रदर्शन

पूरे असम में मंगलवार को विरोध-प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन किसानों के संगठन कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) के नेतृत्व में हुआ। यह विरोध प्रदर्शन अखिल गोगोई को रिहा करने और नागरिकता कानून (सीएए) को वापस लेने के लिए की गई।

हालांकि, संगठन के सदस्यों ने गुवाहाटी में निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अन्य स्थानों पर उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में मानव श्रृंखला और कलाकृतियां बनाई। साथ ही नारेबाजी की। जिसमें गोगोई की रिहाई और सीएए को वापस लेने की मांग शामिल थी।

वहीं केएमएसएस अध्यक्ष राजू बोरा ने कहा कि समूह ने मंगलवार को सीएए के खिलाफ आंदोलन फिर से शुरू कर दिया है और कानून के वापस लिए जाने तक यह जारी रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस बार विरोध अधिक एकजुट और शक्तिशाली होगा। भाजपा सरकार अखिल गोगोई से डरती है इसलिए उन्हें जेल में रखा है। वह गोगोई को जेल में रखकर लोगों की आवाज दबाना चाहती है।”

इस विरोध प्रदर्शन में कलाकार, छात्र, शिक्षाविद, वकील, पत्रकार और आम लोग शामिल हुए और गीत गाकर तथा कविता पाठ कर अपनी मांग रखी। गौरतलब है कि गोगोई पिछले साल सीएए के विरोध में हिंसक प्रदर्शन करने के मामले में जेल में हैं। लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनका इलाज गुवाहाटी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में चल रहा है। गोगोई गुवाहाटी जेल में कैद रहने के दौरान संक्रमित हो गए।