ÓñòÓÑçÓñ£Óñ░ÓÑÇÓñÁÓñ¥Óñ▓ Óñ¿ÓÑç Óñ©Óñ¡ÓÑÇ Óñ©ÓÑìÓñÁÓñ¥Óñ©ÓÑìÓñÑÓÑìÓñ» ÓñàÓñºÓñ┐ÓñòÓñ¥Óñ░Óñ┐Óñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓÑï ÓñªÓñ┐ÓñÅ ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ Óñ«ÓÑâÓññÓÑìÓñ»ÓÑü ÓñªÓñ░ ÓñòÓÑï ÓñÂÓÑéÓñ¿ÓÑìÓñ» ÓñòÓñ░Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑç ÓñåÓñªÓÑçÓñÂ

अरविंद केजरीवाल ने एक हफ्ते के लिए बंद किए दिल्ली के दरवाजे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संकट को देखते हुए दिल्ली के बॉर्डर को सील करने का फैसला लिया है। दिल्ली से सटे बॉर्डर को अगले एक हफ्ते तक सील रखा जाएगा। इस दौरान जिनको पास जारी होगा उन्हें और जरूरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एंट्री मिल पाएगी।

अब दिल्ली में नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे एनसीआर के शहरों से कोई एंट्री नहीं मिल पाएगी। दिल्ली सरकार ने अपने लोगों से सुझाव मांगा है कि क्या दिल्ली के बॉर्डर को आगे भी सील रखा जाए। इसको लेकर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों से शुक्रवार शाम तक सुझाव मांगे हैं। इसके अलावा दिल्ली में जो डीटीसी की बसें चल रही हैं, अब वो गुरुग्राम या दिल्ली के लिए नहीं चल पाएंगी। सिर्फ दिल्ली के अंदर ही चालू रहेगी।

देश में लागू हुए अनलॉक-1 के तहत हरियाणा सरकार ने दिल्ली से सटे बॉर्डर खोलने का फैसला लिया था। जिसके तहत गुरुग्राम, फरीदाबाद से लोग निजी वाहन और सार्वजनिक वाहन से दिल्ली आ सकते थे। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद दिल्ली से सटे हुए इलाके हैं। लेकिन अनलॉक-4 के बावजूद दोनों शहरों ने दिल्ली से सटे अपने बॉर्डर नहीं खोले हैं।

अनलॉक-4 के तहत राज्य सरकार ने जिलाधिकारी पर फैसला छोड़ा था, जिसके बाद डीएम ने बॉर्डर ना खोलने का फैसला लिया। लेकिन, दिल्ली सरकार के फैसले से एक बार फिर चिंता बढ़ती दिख रही है।