ÓñåÓñ░ÓÑìÓñÑÓñ┐Óñò Óñ¬ÓÑêÓñòÓÑçÓñ£ ÓñòÓñ¥ ÓñàÓñ¿ÓÑüÓñ¬Óñ« ÓñûÓÑçÓñ░ Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ©ÓÑìÓñÁÓñ¥ÓñùÓññ, ÓñòÓñ╣Óñ¥- Óñ«ÓÑïÓñªÓÑÇ Óñ¼ÓÑïÓñ▓ÓññÓÑç Óñ╣ÓÑêÓñé ÓññÓÑï ÓñªÓÑçÓñ Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé ÓñÁÓñ┐ÓñÂÓÑìÓñÁ Óñ©ÓÑüÓñ¿ÓññÓñ¥ Óñ╣ÓÑê

आर्थिक पैकेज का अनुपम खेर ने किया स्वागत, कहा- मोदी बोलते हैं तो देश नहीं विश्व सुनता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इकोनॉमी को रफ्तार देने के लिए बुधवार रात को 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया। एक्टर अनुपम खेर ने पीएम मोदी के इस ऐलान का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि जब भी पीएम मोदी बोलते हैं तो पूरा विश्व उनसे प्रेरणा लेता है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि देश इस पैकेज के बाद कामयाबी की राह पर अग्रसर हो जाएगा।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलते हैं तो न केवल देश बल्कि पूरा विश्व सुनता है और प्रेरणा लेता है। 130 करोड़ भारतीय आत्मनिर्भरता की कुंजी लेकर चलेंगे तो कामयाबी यकीनन हमारे कदम चूमेगी। वैसे 20,00,000 करोड़ ऐसे दिखते है- 20000000000000! गणित ठीक है न? शायद! जय हो।

20 लाख करोड़ रुपये के इस आर्थिक पैकेज को पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज नाम दिया है। उन्होंने कहा कि इस पैकेज से अर्थव्यवस्था की गाड़ी पटरी पर दौड़ने लगेगी। पीएम ने कल पैकेज का एलान करते हुए कहा कि ये पैकेज भारत की जीडीपी का करीब 10 फीसदी हिस्सा है। इसके जरिए देश के विभिन्न वर्गों और आर्थिक कड़ियों को जोड़ने में बल मिलेगा।

इसके अलावा मोदी ने अपने संबोधन में चौथे लॉकडाउन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन 4.0 नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा। राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, इससे जुड़ी जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी।