Óñ░Óñ¥Óñ╣ÓÑüÓñ▓ ÓñùÓñ¥ÓñéÓñºÓÑÇ ÓñòÓÑï Óñ¿Óñ┐Óñ░ÓÑìÓñ«Óñ▓Óñ¥ Óñ©ÓÑÇÓññÓñ¥Óñ░Óñ«Óñú Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ╣Óñ¥ ÓñíÓÑìÓñ░Óñ¥Óñ«ÓÑçÓñ¼Óñ¥Óñ£, ÓñàÓñ¿ÓÑüÓñ¡ÓñÁ Óñ©Óñ┐Óñ¿ÓÑìÓñ╣Óñ¥ Óñ¿ÓÑç ÓñªÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñòÓÑüÓñø Óñ»ÓÑéÓñé Óñ£ÓñÁÓñ¥Óñ¼

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन विवाद पर बोले अनुभव सिंहा, आज कुनैन की गोली पर हो रही राजनीति

कोरोना वायरस के बीच अमेरिका ने भारत से मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की मांग की थी। इसके साथ ही अमेरिका ने भारत को दवा के निर्यात पर लगी रोक को हटाने के लिए भी कहा था। इसके बाद बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा इस मामले में कूद पड़े,

अनुभव ने इस हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर ट्वीट करते हुए कहा, “छोटा बच्चा था मैं जब इन्हें कुनैन की गोलियां बोलते थे और सरकारी अस्पतालों में ये फ्री मिलती थीं। ये उन्हीं सत्तर सालों की बात है। आज विश्व स्तर की राजनीति हो रही है उन गोलियों पर।”

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा अपने विचारों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय बखूबी पेश करते हैं।

इन दवाइयों को लेकर अमेरिका ने भारत को चेतावनी दी थी कि अगर वह दवा की आपूर्ति की अनुमति नहीं देते तो वह इसी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद रख सकते हैं। भारत ने मानवता के आधार पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात को मंजूरी दे दी है। वहीं, गुजरात के तीन कारखानों से हाइडोक्सीक्लोरोक्वीन की पहली खेप अमेरिका के लिए रवाना हो चुकी हैं।

कोरोना वायरस की बात करें तो भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या अब तक 5,274 हो चुकी है। इसके साथ ही वायरस से मरने वालों की संख्या अब तक 149 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 485 मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 25 लोगों की मौत हो गई है।