ÓñªÓÑçÓñ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ░ÓÑçÓñ▓ Óñ©ÓÑçÓñÁÓñ¥ Óñ¼Óñ╣Óñ¥Óñ▓ ÓñòÓñ░Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑç Óñ½ÓÑêÓñ©Óñ▓ÓÑç Óñ¬Óñ░ ÓñòÓñê Óñ░Óñ¥Óñ£ÓÑìÓñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓÑç Óñ«ÓÑüÓñûÓÑìÓñ»Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░Óñ┐Óñ»ÓÑïÓñé Óñ¿ÓÑç Óñ£Óñ¥Óñ╣Óñ┐Óñ░ ÓñòÓÑÇ ÓñÜÓñ┐ÓñéÓññÓñ¥

12 मई से कुछ यात्री ट्रेनें शुरू करने की घोषणा, यात्रा से पहले यात्रियों की होगी स्क्रीनिंग

सरकार ने मंगलवार 12 मई से कुछ यात्री ट्रेनें शुरू करने की घोषणा की है। इस खबर ने उन लोगों को राहत दी है जो लॉकडाउन के कारण दूसरे शहरों में फंस गए थे या जो दूसरे स्‍थान की यात्रा करना चाहते हैं।

भारतीय रेलवे के अनुसार, यह सभी ट्रेनें नई दिल्ली से चलेंगी और इनमें एसी (AC) कोच होंगे। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि टिकटों की बुकिंग सोमवार शाम 4 बजे से IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी।

हालांकि, कुछ यात्री ट्रेन चलाने की घोषणा करते हुए रेलवे ने स्‍पष्‍ट किया है कि यात्रा से पहले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी और उन्हें फेस कवर लगाना अनिवार्य होगा। टिकटों की बुकिंग करने पहले इन 5 खास बातों का ध्‍यान यात्रियों को रखना होगा।

1. रेल मंत्रालय ने साफ किया है कि काउंटर से कोई भी टिकट (प्लेटफॉर्म टिकट सहित) जारी नहीं किया जाएगा और केवल वैध कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशनों में प्रवेश करने की अनुमति होगी।

2. 12 मई यानी कल से जो ट्रेनें चलाई जाएंगी उसमें केवल एसी कोच होंगे। इन ट्रेनों में कोई भी व्यक्ति सफर कर सकता है और उसके पास वैलिड टिकट होना जरूरी है।

3. यात्रा से पहले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी और उन्हें फेस कवर लगाना अनिवार्य होगा। यात्रियों के शरीर का तापमान भी जांचा जाएगा। ऐसे यात्री जो बुखार आदि से पीड़ि‍त है, यह यात्रा नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा जिस यात्री में कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण पाए जाएंगे, उसे यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी।

4. ट्रेनें नई दिल्ली स्टेशन से चलाई जाएंगी. फिलहाल नई दिल्‍ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली ट्रेनों को चलाया जाएगा।

5. यात्रियों को यह ध्‍यान रखना होगा कि टिकट की बुकिंग अभी केवल IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से की होगी। और टिकट के लिए स्‍टेशन पर कहीं भी काउंटर नहीं खोला जाएगा।