त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

हिमाचल प्रदेश और गुजरात राज्यों में सम्पन्न हुए चुनाव के बाद केंद्रीय चुनाव आयोग ने नॉर्थ ईस्ट के तीन अहम राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। अब त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे।

चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार त्रिपुरा राज्य में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। इन तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

 

नागालैंड और मेघालय में चुनाव कार्यक्रम

दो राज्यों नागालैंड और मेघालय में एक साथ चुनाव होंगे। इस चुनाव के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी है। आठ फरवरी तक आवेदनों की जांच की जाएगी। 10 फरवरी उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख होगी। इन दोनों राज्यों के बीच 27 फरवरी को चुनाव होंगे। मतगणना दो मार्च को होगी।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम

त्रिपुरा राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 21 जनवरी को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। 31 जनवरी को आवेदनों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 2 फरवरी तक नाम वापस ले सकते हैं। यहां 16 फरवरी को मतदान होगा। वोटों की गिनती 2 मार्च को की जाएगी।