ÓñàÓñ¿Óñ┐Óñ▓ ÓñòÓñ¬ÓÑéÓñ░ Óñ¿ÓÑç Óñ¼ÓÑçÓñƒÓÑÇ Óñ©ÓÑïÓñ¿Óñ« ÓñòÓñ¬ÓÑéÓñ░ ÓñòÓÑç Óñ¼Óñ░ÓÑìÓñÑÓñíÓÑç Óñ¬Óñ░ Óñ▓Óñ┐ÓñûÓñ¥ ÓñçÓñ«ÓÑïÓñÂÓñ¿Óñ▓ Óñ¬ÓÑïÓñ©ÓÑìÓñƒ

अनिल कपूर ने बेटी सोनम कपूर के बर्थडे पर लिखा इमोशनल पोस्ट

अभिनेता अनिल कपूर ने बेटी सोनम कपूर के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखी है। उन्होंने सोनम को अपना विश्वासपात्र और अभिमान बताया है। सोनम का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। सोनम कपूर 35 साल की हो गई हैं।

अनिल कपूर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “बेटी जैसी कोई नहीं। आनंद आहूजा की परफेक्ट पार्टनर, पर्दे पर एक सितारा और एक ऐसी स्टाइल की आइकॉन, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। वह मेरी विश्वासपात्र है, खुशी है, मेरा अभिमान है और मैं जिन्हें जानता हूं, उनमें सबसे उदार ह्रदय वाली इंसान है (इकलौती इंसान, जिससे मैं डरता हूं।) और अब बोना फाइड शेफ भी है। जन्मदिन मुबारक हो सोनम कपूर। मैं बहुत खुश हूं कि आज तुम यहां हम सबके साथ हो। लव यू हमेशा।”

सोनम कपूर अपना जन्मदिन मनाने एक दिन पहले ही दिल्ली से मुंबई पहुंची हैं। लॉकडाउन के चलते वे दो महीने से दिल्ली स्थित अपने ससुराल में थीं। बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो सोनम ने सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। इनमें घर की डेकोरेशन से लेकर उनके लिए आए होम मेड केक की झलक भी दिखाई दे रही है।

सोशल मीडिया पर सोनम ने पति आनंद आहूजा के लिए थैंक यू नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, “दुनिया का सबसे अच्छा पति, जो मुझे हर वो चीज देता है, जिसकी मुझे वाकई जरूरत होती है। जन्मदिन पर वे मेरी ब्लेसिंग हैं। लव यू आनंद आहूजा पहले दिन से ही। हग्ड यू।”

https://www.instagram.com/p/CBL5xMplURw/?utm_source=ig_web_copy_link

करियर के शुरुआती दौर में अनिल कपूर और उनका परिवार राज कपूर के गैरेज में रहता था। हालांकि, कड़ी मेहनत के चलते जल्दी ही अनिल ने इंडस्ट्री में नेम, फेम और पैसा कमाया। उन्होंने जुहू में अपने लिए बंगला खरीदा, जिसका इंटीरियर उनकी पत्नी सुनीता ने ही डिजाइन किया था। जब अनिल कपूर इस बंगले में शिफ्ट हुए, तब सोनम महज एक महीने की थीं।