UP Óñ«ÓÑçÓñé Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ÓÑÇ ÓñòÓñ░ÓÑìÓñ«ÓñÜÓñ¥Óñ░Óñ┐Óñ»ÓÑïÓñé ÓñöÓñ░ ÓñàÓñºÓñ┐ÓñòÓñ¥Óñ░Óñ┐Óñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓÑç Óñ©ÓÑìÓñÑÓñ¥Óñ¿Óñ¥ÓñéÓññÓñ░Óñú Óñ¬Óñ░ Óñ▓ÓñùÓÑÇ ÓñàÓñùÓñ▓ÓÑç ÓñåÓñªÓÑçÓñ ÓññÓñò Óñ░ÓÑïÓñò

नोएडा में कोरोना पर नाराज योगी ने अधिकारियों की लगाई क्लास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 2 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर अपने विशेष विमान से पहुंचे। जहां से वे गौतमबु्द्ध नगर यूनिवर्सिटी के सभागार गए। वहां उन्होंने जिला गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान वे नोएडा में सबसे ज्यादा आ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को लेकर नाराज दिखे। इसको लेकर उन्होंने जिले के सीएमओ अनुराग भार्गव की जमकर क्लास लगा दी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सबसे ज्यादा नाराज इस बात को लेकर थे कि जिस सीजफायर नामक कंपनी के द्वारा जिले में 14 से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस फैलाया जा चुका है उस कंपनी की अभी तक तालाबंदी क्यों नहीं की गई। इसी के साथ ही उन्होंने समीक्षा बैठक में पूरे जिले के चिकित्सकीय जांच मामले को भी देखा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर कोरोना महामारी में थोडी सी भी लापरवाही बरती गई तो बख्शे नही जाएंगे।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। लॉकडाउन के बावजूद भी नोएडा के लोग घरों से बाहर निकलना बंद नहीं कर रहे हैं। इसको देखते हुए सरकार ने गौतमबुद्ध नगर में रैपिड एक्शन फोर्स और यूपी पीएसी की तैनात कर दिया है।

पुलिस कमिश्रर ऑफिस से मिली जानकारी के मुकाबिक, एक बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स और एक बटालियन पीएसी भेजी गई हैं। आज से पुलिस, पीएसी और आरएएफ मिलकर लॉकडाउन का पालन करवाया जाएगा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस के एक अधिकारी की माने तो जिले के हालात कोरोना वायरस को लेकर बिगड़ते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज हमारे जिले में ही हैं

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अब तक मिल चुके 72 पॉजिटिव मरीजों में सबसे ज्‍यादा नोएडा से सामने आए हैं। नोएडा में अब तक 31 मरीजों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा आगरा के 10, लखनऊ के 8, गाजियाबाद के 7, मेरठ के 5, वाराणसी के 2, पीलीभीत के 2 और लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली, बागपत और बरेली में 1-1 मरीज पाए गए हैं। इनमें आगरा के 7, नोएडा के 4, गाजियाबाद के 2 और लखनऊ का 1 मरीज (कुल 14) ठीक होकर घर जा चुके हैं।

अगर पूरे उत्‍तर प्रदेश की बात करें तो अब तक 2430 लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें 72 में कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है। जबकि 2305 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 53 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। जिन 72 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं उनमें 14 मरीज ठीक होकर अस्‍पताल से जा चुके हैं।

हालांकि, देखे तो लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और संजय गांधी पीजीआई से राहत भरी खबर है। दोनों जगह 29 मार्च को 121 जांचों की रिपोर्ट प्राप्‍त हुई है। इसमें एक रिपोर्ट पॉजिटिव है। बाकी 120 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जो एक रिपोर्ट पॉजिटिव है वह नई मरीज नहीं है। यह रिपोर्ट कनिका कपूर की है। कनिका की चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।