ÓñåÓñéÓñºÓÑìÓñ░ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñªÓÑçÓñ Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ Óñ¿ÓÑç Óñ¼ÓÑ£ÓÑÇ Óñ©ÓñéÓñûÓÑìÓñ»Óñ¥ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñÅÓñéÓñƒÓÑÇ ÓñÁÓñ¥Óñ»Óñ░Óñ▓ ÓñªÓñÁÓñ¥ÓñçÓñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓñ¥ ÓñªÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñåÓñ░ÓÑìÓñíÓñ░

आंध्र प्रदेश सरकार ने बड़ी संख्या में एंटी वायरल दवाइयों का दिया आर्डर

पूरे विश्व में कोरोना वायरस की रफ्तार तेजी से बढ़ती ही जा रही है। इस वक्त पूरा विश्व इस भयंकर महामारी से जूझ रहा है। हर दिन कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। कोरोना के संक्रमण को कम करने के लिए सभी डॉक्टर्स दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। तो वहीं अब कोरोना के मामलो की बढ़ती संख्या को देखते हुए आंध्र प्रदेश की सरकार ने भारी संख्या में एंटी वायरल दवाइयां मंगवाने का फैसला किया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी ओर से दवाइयों का ऑर्डर भी बुक करा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, जो ऑर्डर बुक किया गया है उनमें से दवाइयों के 15,000 डोज शनिवार यानी कि आज तक मिलने की उम्मीद है। आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कुछ निर्देश के मुताबिक, राज्य की ओर से हेटेरो फार्मा को एंटी वायरल दवाइयों के लिए ऑर्डर दिया गया है। तीसरे सप्ताह में ही यह फार्मा रेमेडीसविर एंटी वायरल ड्रग्स की 90,000 से भी ज्यादा डोज की आपूर्ति कर सकता है।

साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस के मामले में 7 से 8 प्रतिशत तक अच्छी तरह से देखभाल की आवश्यकता है। राज्य में कोरोना के मामलों की संख्या दो लाख के पार जा सकती है और यदि ऐसा होता है तो भी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक आवश्यक होगा। कोरोना के सिरियस मरीजों के लिए कम से कम 5 से 7 डोज की जरूरत होती है और एक खुराक की कीमत लगभग 35,000 रुपये बताई गई है।