ÓñàÓñ«Óñ┐Óññ ÓñÂÓñ¥Óñ╣ ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ Óñ¬ÓÑëÓñ£Óñ┐ÓñƒÓñ┐ÓñÁ Óñ»Óñ¥ Óñ¿ÓÑçÓñùÓÑçÓñƒÓñ┐ÓñÁ? Óñ«Óñ¿ÓÑïÓñ£ ÓññÓñ┐ÓñÁÓñ¥Óñ░ÓÑÇ Óñ¿ÓÑç ÓñƒÓÑìÓñÁÓÑÇÓñƒ ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñíÓñ┐Óñ▓ÓÑÇÓñƒ

अमित शाह आज करेंगे पश्चिम बंगाल में वर्चुअल रैली को संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 11 बजे पश्चिम बंगाल में वर्चुअल रैली करेंगे। सूत्रों ने बताया कि पार्टी बंगाल के हर हिस्से को कवर करने के लिए यहां 1000 वर्चुअल रैली करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि बीते दो महीने से हमारे कार्यकर्ता घरों पर बैठे हैं। इस रैली से उनका मनोबल बढ़ेगा और राज्य की 294 सीटों पर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ऊर्जा मिलेगी।

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक कहा गया है, कि वैसे तो यह रैली भाजपा के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान का हिस्सा है, लेकिन शाह कोरोना वायरस आपदा, अम्फान तूफान, प्रवासी संकट और हिंसा की राजनीति जैसे मुद्दों को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साध सकते हैं। बंगाल में पिछले साल हुए आम चुनाव में भाजपा को 18 और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटें मिली थीं।

इस रैली का सीधा प्रसारण भाजपा के फेसबुक और ट्विटर पेज पर होगा। शाह ने रविवार को बिहार में और सोमवार को ओडिशा में वर्चुअल रैली की थी। शाह ने ओडिशा की रैली में कहा था कि आज ये जो वर्चुअल रैली हो रही है वह भाजपा की परंपरा का अभिन्न अंग है। भाजपा जब से राजनीति में आई है, हम तब से जनता से संवाद करते रहे हैं और जनता की बात सरकार तक पहुंचाते रहे हैं। उन्होंने कहा था कि दो गज की दूरी भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता से दूर नहीं कर सकती।