ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ ÓñòÓÑÇ Óñ£Óñ¿ÓññÓñ¥ Óñ¿ÓÑç ÓñàÓñ«Óñ┐Óññ ÓñÂÓñ¥Óñ╣ ÓñöÓñ░ BJP ÓñòÓÑï ÓñòÓñ░ÓñéÓñƒ Óñ¬Óñ╣ÓÑüÓñéÓñÜÓñ¥ ÓñªÓñ┐Óñ»Óñ¥: ÓñàÓñ«Óñ¥Óñ¿ÓññÓÑüÓñ▓ÓÑìÓñ▓Óñ¥Óñ╣ ÓñûÓñ¥Óñ¿

दिल्ली की जनता ने अमित शाह और BJP को करंट पहुंचा दिया: अमानतुल्लाह खान

एक बार फिर से झाड़ू का जादू चल गया है। दिल्ली के आम जनता ने एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के लिए चुना है। राजधानी दिल्ली में तीसरी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। 16 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

शाहीन बाग वाली ओखला सीट पर भी आम आदमी पार्टी ने फतह हासिल की है। पूरे चुनाव में ये सीट सबसे चर्चीत रहा। यहां से आप के अमानतुल्लाह खान ने रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्म सिंह को भारी अंतर से हराया है।

जब शाहीन बाग से मुस्लिम समुदाय के लोग वोट देने निकले तो कुछ लोगों ने ये तक कहा कि जब ये लोग निकले हैं तो हम हिन्दू भी जाएंगे। जीत के बाद अमानतुल्ला खान ने कहा, “दिल्ली की जनता ने आज बीजेपी और अमित शाह जी को करंट लगाने का काम किया है, ये काम की जीत है और नफरत की हार, मैंने नहीं जनता ने रिकॉर्ड तोड़ा है।”

अमानतुल्लाह खान लगातार अपनी जीत के दावे कर रहे थे। अमानतुल्लाह बुधवार को लगातार ट्वीट कर बता रहे थे कि वे कितने वोटों से आगे चल रहे हैं। अमानतुल्लाह को ओखला विधानसभा में 1.3 लाख वोट मिले और उन्होंने बीजेपी के ब्रह्म सिंह को 71,827 वोटों से हराया। 2015 के चुनाव में खान ने ब्रह्म सिंह को 64,532 के अंतर से हराया था। अमानतुल्लाह खान खान को 66% वोट मिले।

आपको बता दें कि ओखला विधानसभा सीट में 51 प्रतिशत मतदान हुआ था। दिल्‍ली का सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र ओखला पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा है। 1977 में इस क्षेत्र को विधानसभा सीट घोषित किया गया था। ब्रिटिशकाल में इस इलाके से ही यमुना नदी से आगरा नहर को निकाला गया था। यह इलाका ओखला बर्ड सैंक्‍चुरी से साथ जामिया मिल्लिया इस्‍लामिया यूनिवर्सिटी के लिए भी जाना जाता है।