ÓñòÓÑïÓñ░Óñ¥Óñ¿Óñ¥ ÓñÜÓñ▓ÓññÓÑç ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ ÓñòÓÑç Óñ©Óñ¡ÓÑÇ Óñ©Óñ┐Óñ¿ÓÑçÓñ«Óñ¥ÓñÿÓñ░, Óñ«ÓÑëÓñ▓ ÓñöÓñ░ Óñ©ÓÑìÓñòÓÑéÓñ▓ 31 Óñ«Óñ¥Óñ░ÓÑìÓñÜ ÓññÓñò Óñ¼ÓñéÓñª

कोरोना के चलते दिल्ली के सभी सिनेमाघर, मॉल और स्कूल 31 मार्च तक बंद

भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार में जारी है। इस वायरस से अब तक चार हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। धीरे-धीरे वायरस अब भारत में भी अपने पैर पसारने लगा है। भारत में इससे संक्रमित लोगों की 73 तक पहुंच चुकी है। जो बेहद चिंता का विषय है। इसी बीच सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी सिनेमाघर, मॉल और स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 31 मार्च तक दिल्ली में सभी सिनेमा हॉल बंद रखे जाएंगे। साथ ही जिन स्कूलों और कॉलेजों में एग्जाम नहीं हो रहे है, वे भी बंद रहेंगे। दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए ही दिल्ली सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है।

लेकिन अब दिल्ली में सिनेमाघर बंद होने की वजह से सबसे ज्यादा असर फिल्मों के रिलीज पर पड़ने वाला है। कई बड़ी फिल्मों का नुकसान भी हो सकता है। सबसे ज्यादा नुकसान उन फिल्मों का होने वाला है जो इस तारीख के बीच में रिलीज होने वाली हैं।

कोरोना वायरस के चलते केवल दिल्ली में ही नहीं हरियाणा में भी महामारी घोषित कर दिया गया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इससे पहले मंत्री विज ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की। हरियाणा में अब तक कोरोना का 14 मामले प्रकाश में आ चुके हैं।