अली फजल ने विवादित ऐड बनाने वाले रेस्टोरेंट को लगाई लताड़
इन दिनों कंपनियों को अपने विज्ञापनों को लेकर काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। अगर किसी कंपनी ने विवादित ऐड बनाया है तो उसका खामियाजा उसे सोशल मीडिया पर भुगतना पड़ता है। लोग सोशल मीडिया पर उस ऐड के प्रचार को लेकर विरोध करने लगते हैं। इसी बीच अब फूड डिलिवरी रेस्टोरेंट की डिजीटल ऐड को लेकर मिर्जापुर फेम एक्टर अली फजल ने नराजगी जताई है। एक्टर ने ऐड को बनाने वाले पर ठरकी होने का आरोप लगाया है।
दरअसल जी हूकूम रेस्टोरेंट ने अपनी डिजिटल ऐड में फेम वेबसीरीज मिर्जापुर के बाउजी (कुलभूषण खरबंदा) की फोटो के नीचे लिखा है, “प्यारे बाउजी आपके लिए जी हूकूम का स्पेशल मटन लाल मांस भिजवा रहे है, बस हमारे डिलिवरी बॉय से मालिश न करवाएं। और कैप्शन में लिखा है मालिश हो तो बीना बहू के हाथ की, और मटन हो तो जी हूकूम के रेस्टोरेंट का, बाउजी। इसी को लेकर फली फजल का गुस्सा आसमान पर पहुंच गया।
Thats the most lame advertisement i have come across. You all sound like tharkees, tryna sell Mutton using insinuations. Aur humko tag karke galti kiye. I’d suggest you remove the hashtag if not your creative skills👏🏼👏🏼👏🏼. @RasikaDugal https://t.co/tNRGNTzFjm
— Ali Fazal M / میر علی فضل / अली (@alifazal9) December 10, 2020
अली फजल ऐड पर नराजगी जताते हुए ट्वीट कर कहा कि यह अभी तक का सबसे वाहियात विज्ञापन है जो मैंने देखा। तुम सभी ठरकियों की तरह लग रहे हो। बुरे तरीके से कटाक्ष के कटाक्ष का इस्तेमाल कर के मटन बेचने की कोशिश कर रहे हो। और हमको टैग करके गलती किए। मैं सुझाव देता हूं कि हैशटैग हटाओ अगर अपनी क्रिएटिव स्किल नहीं हटा सकते।
इसके बाद कई ट्विटर यूजर्स अली फजल की स्पोर्ट में आ गए। ट्विटर यूजर्स ने कहा कि इस तरह के ऐड किसी का नाम खराब कर रहे है। इससे पहले भी कई विज्ञापनों को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल हो चुका है। तनिष्क के विज्ञापन पर भी हिंदू-मुसलमान का तमगा लग गया था। जिसके बाद तनिष्क को अपना ऐड हटाना पड़ा था।
