अक्षय कुमार की वो फिल्म जिसने उन्हें बना दिया था इंडस्ट्री का खिलाड़ी
अक्षय कुमार ने अपनी शानदार एक्टिंग और एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस हिट की वजह से इंडस्ट्री में खिलाड़ी का खिताब हासिल कर रखा है। क्या आप जानते हैं कि ये नाम आया कहां से। उन्हें ये नाम अब्बास-मस्तान की एक सुपरहिट फिल्म के बाद मिला था। 1992 में आई फिल्म ‘खिलाड़ी’ की। हाल ही में इस फिल्म को 28 साल पूरे हो गए हैं। वहीं इस खास मौके पर इस फिल्म से जुड़ी अक्षय की एक अनदेखी तस्वीर भी वायरल हो रही है।
उन्होंने अपने कई दशकों के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं लेकिन 28 साल पहले रिलीज हुई फिल्म खिलाड़ी ने उन्हें असली पहचान दिलाई थी। इस फिल्म के बाद अक्षय, दर्शकों के दिलों पर राज करने लगे थे। वहीं हाल ही में इसके 28 साल पूरे होने के मौके पर अब्बास मस्तान ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक यादगार तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में खिलाड़ी के दौर वाले अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं।
अब्बास मस्तान ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “प्रिय अक्षय कुमार खिलाड़ी को रिलीज हुए आज 28 साल हो गए हैं, हमारी साथ में ये पहली फिल्म थी। मैं पुराने दिनों की यादों में चला गया हूं। मैं पूरी टीम को याद कर रहा हूं। खासकर जॉनी लीवर भाई को’। फोटो में अब्बास मस्तान के बीच में अभिनेता अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं।”
How can I forget Abbas Mustan bhai…it’s not just a film for me but a stepping stone in my career, a title which is now synonymous with me. Thank you for giving me #Khiladi 🙏🏻 https://t.co/VEpiUBpQyu
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 5, 2020
अब्बास मस्तान के इस पोस्ट को अक्षय कुमार ने भी शेयर किया है। उन्होंन इसे शेयर करते हुए लिखा, “मैं कैसे भूल सकता हूं अब्बास मस्तान भाई, ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि मेरे करियर के लिए मील का पत्थर है, एक टाइटल है जो मेरे नाम के साथ जुड़ गया है। मुझे ‘खिलाड़ी’ देने के लिए आपका शुक्रिया।”
लॉक डाउन के कारण अक्षय की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट पोस्टपोंड कर दी गई है। सूर्यवंशी को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। अक्षय के साथ इस फिल्म में कैटरीना कैफ नजर आएगी।
