Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñºÓñ¥Óñ¿Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ ÓñòÓÑÇ PM-CARES Óñ«ÓÑüÓñ╣Óñ┐Óñ«┬áÓñ«ÓÑçÓñé┬áÓñàÓñòÓÑìÓñÀÓñ» ÓñòÓÑüÓñ«Óñ¥Óñ░ Óñ¿ÓÑç ÓñíÓÑïÓñ¿ÓÑçÓñƒ ÓñòÓÑÇ 25 ÓñòÓñ░ÓÑïÓñíÓñ╝ Óñ░ÓÑüÓñ¬Óñ»ÓÑç

प्रधानमंत्री की PM-CARES मुहिम में अक्षय कुमार ने डोनेट की 25 करोड़ रुपये

कोरोना वायरस का कहर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां भारत में पीएम नरेंद्र मोदी ने इससे निपटने के लिए 15 अप्रैल तक लॉकडाउन का आदेश दिया हैं तो वहीं अलग अलग क्षेत्रों के फ़िल्म स्टार्स भी इस मुसीबत के खिलाफ मदद करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अक्षय कुमार ने अब पीएम केयर्स फंड से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में 25 करोड़ रुपये की मदद दी है।

सोशल मीडिया पर हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने केयर्स फंड के बारे में पोस्ट किया। पीएम नरेंद्र मोदी के पोस्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि कैसे कोई भी व्यक्ति आसानी से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में आर्थिक सहायता कर सकता है। इस पोस्ट में पीएम मोदी ने जरूरी जानकारियां भी साझा की हैं। पीएम मोदी के इस सोशल मीडिया पोस्ट को ही रिट्वीट करते हुए अक्षय कुमार ने इस बात की जानकारी दी कि वो इस केयर फंड में 25 करोड़ रुपये का दान कर रहे हैं।

अपनी पोस्ट में अक्षय कुमार ने लिखा, “ये एक ऐसा वक्त है जब किसी भी इंसान की जान की कीमत सबसे अधिक है। ऐसे में हमें वो सब कुछ करना है जो मदद के लिए जरूरी हो। ऐसे अहम वक्त में मैं अपनी सेविंग्स से 25 करोड़ रुपये की मदद करता हूं। क्योंकि जान है तो जहान है।”

गौरतलब है कि पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। अभी तक पूरी दुनिया में 595,953 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं भारत में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 873 पहुंच चुकी है। इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस से अभी तक 19 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। इसके साथ ही एक अच्छी खबर ये भी है कि अभी तक देश में 66 लोग इसकी चपेट से बाहर आ चुके हैं।

वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की तो अक्षय कुमार की अगली फिल्म सूर्यवंशी चर्चित है। फिल्म की रिलीजिंग को कोरोना वायरस के चलते अनिश्चिकालीन तक के लिए टाल दिया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं।