Óñ©ÓÑüÓñÂÓñ¥ÓñéÓññ Óñ©Óñ┐ÓñéÓñ╣ Óñ░Óñ¥Óñ£Óñ¬ÓÑéÓññ ÓñòÓÑç Óñ¼Óñ¥Óñª ÓñàÓñ¼ Óñ½Óñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ« Óñ¿Óñ┐Óñ░ÓÑìÓñ«Óñ¥ÓññÓñ¥ Óñ©ÓÑìÓñƒÓÑÇÓñÁ Óñ¼Óñ┐ÓñéÓñù Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑÇ ÓñåÓññÓÑìÓñ«Óñ╣ÓññÓÑìÓñ»Óñ¥, ÓñíÓñ┐Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓÑçÓñÂÓñ¿ ÓñòÓÑç ÓñÑÓÑç ÓñÂÓñ┐ÓñòÓñ¥Óñ░

सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब फिल्म निर्माता स्टीव बिंग ने की आत्महत्या, डिप्रेशन के थे शिकार

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में डिप्रेशन के कारण आत्महत्या कर ली थी। जिससे बॉलीवुड अब तक नहीं उभर पाया है। वहीं अब हॉलीवुड से भी ऐसी ही खबर सामने आई है। हॉलीवुड निर्माता स्टीव बिंग ने आत्महत्या कर ली है। स्टीव ने 27वीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उनके इस कदम से उनके फैंस हैरत में पड़ गए हैं।

खबरों के मुताबिक, स्टीव बिंग डिप्रेशन के शिकार थे। जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया। स्टीव 55 साल के थे। स्टीव लॉस एंजिल्स में एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहते थे। उन्होंने उसी अपार्टमेंट से कूदकर अपनी जान दे दी। स्टीव इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखते थे और उन्होंने ‘गेट कार्टर’, ‘एवरी ब्रेथ’ जैसी कई पॉपुलर फिल्मों का निर्माण किया था।

बताया जा रहा है कि स्टीव बिंग कोरोना वायरस के कारण आइसोलेशन में थे। जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में थे। उन्होंने सोमवार को करीब एक बजे लॉस एंजिल्स की सेंचुरी सिटी में एक लग्जरी अपार्टमेंट की 27वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके निधन के बाद से ही हॉलीवुड में शोक है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बता दें कि स्टीव बिंग साल 2001 में एक्ट्रेस और मॉडल एलिजाबेथ हर्ले के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया था। एलिजाबेथ से उनका एक बेटा भी था। स्टीव की मौत के बाद उन्हें याद करते हुए एलिजाबेथ ने ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा, ”मैं बेहद दुखी हूं और यकीन नहीं कर पा रही कि अब स्टीव हमारे बीच नहीं हैं। हमने साथ में जो वक्त बिताया वो बहुत अच्छा था और कुछ बुरा भी। उनकी यादें खूबसूरत हैं। वो एक भले इंसान थे। हम पिछले साल फिर से एक दूसरे के करीब आ गए थे। उन्होंने बेटे के 18वें जन्मदिन पर उससे बात भी की थी। ये बेहद दुखद खबर है।”

गौरतलब है कि बिंग को अपने 18वें जन्मदिन पर अपने दादा की प्रॉपर्टी टाइकून लियो एस बिंग से लगभग 600 मिलियन डॉलर की संपत्ति विरासत में मिली थी। और इस संपत्ति पर ही लॉस एंजिल्स काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट के बिंग थिएटर का नाम रखा गया है।