Óñ¼ÓÑìÓñ░ÓÑçÓñòÓñàÓñ¬ ÓñòÓÑç Óñ¼Óñ¥Óñª Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ«ÓÑÇ Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ«Óñ┐ÓñòÓñ¥ Óñ¬Óñ░ ÓñÜÓñ¥ÓñòÓÑé Óñ©ÓÑç Óñ╣Óñ«Óñ▓Óñ¥, Óñ▓ÓñùÓñ¥Óñê ÓñøÓññ Óñ©ÓÑç ÓñøÓñ▓Óñ¥ÓñéÓñù

ब्रेकअप के बाद प्रेमी ने किया प्रेमिका पर चाकू से हमला, लगाई छत से छलांग

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में सेवा सदन कॉलेज के एक छात्रा को उसके साथ ही पढ़ने वाला उसका सहपाठी ने चाकू मार कर घायल कर दिया। आरोपी छात्र ने वारदात को अंजाम के बाद तीसरे मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस का कहना है कि हम पूरे मामले की जांच कर रहे है। स्पॉट पर लगी सीसीटीवी फुटेज की जाँच भी की जा रही है। पुलिस की एक टीम ने गुरुवार को अस्पताल का दौरा किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। कुछ समय पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था। हालांकि, गुरुवार की सुबह कॉलेज पहुंचने के बाद छात्र ने छात्रा को मनाने की कोशिश की थी।

छात्रा को मनाने के लिए वो कॉलेज के तीसरी मंजिल पर ले गया था। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और छात्र गुस्से में आकर छात्रा के गले पर चाकू से वार कर दिया। उसके बाद वो खुद भी छत से छलांग लगा दिया जिसके चलते उसके दोनों पैर और पसली फ्रैक्चर हो गया। खबरों के मुताबित, दोनों बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र हैं। दोनों दसवीं से साथ में पढ़ाई कर रहे थे।

आरोपी छात्र गणेश प्रतापपुरा का रहने वाला है। वहीं छात्रा खरगोन की रहने वाली है। गणेश के परिजन ने बताया कि दोनों के बीच चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कॉलेज के छात्रों ने बताया कि कुछ दिनों से छात्रा ने गणेश से बात नहीं कर रही थी और कॉलेज भी नहीं आ रही थी। गुरुवार को जब वह किसी काम से कॉलेज आई तो गणेश उसे छत पर ले गया जहां दोनों के बीच नोकझोंक हुई, इसी दौरान गणेश ने चाकू से छात्रा पर हमला कर दिया।