अभिनेत्री कंगना रनौत ने शिवसेना नेता संजय राउत पर लगाया धमकी देने का आरोप
अभिनेता सुशांत सिंह सुसाइड केस में खुलकर सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना को निशाने पर ले रही कंगना रनौत फिलहाल महाराष्ट्र में अपने आप को असुरक्षित समझ रही है । वह पहले भी है कह चुकी है कि मुंबई पुलिस पर उसको विश्वास नहीं है । यहां तक कि उसने हिमाचल से मुंबई आने तक में अपनी सुरक्षा की चिंता जाहिर की थी । इसको लेकर शिवसेना कंगना रनौत पर हमलावर हो गई है। शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस पर कहा कि वह मुंबई लौट कर ही नहीं आए तो अच्छा है।

इस बात से खफा अभिनेत्री कंगना रनौत ने शिवसेना नेता संजय राउत पर धमकी देने का आरोप लगाया है और कहा है कि वह कह रहे कि मैं मुंबई लौट कर ना आऊं। क्या मुंबई की गलियों में आजादी के नारे लगाने के बाद अब खुली धमकियां मिला करेंगे । रानौत ने कहा है कि मुंबई अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह लगने लगी है।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1301413968729210880?s=19
गौरतलब है कि कल मुम्बई फिल्म इड्स्टी में उस समय सनसनी फैल गई जब चर्चित अभिनेत्री कंगना रानौत ने ट्वीट करते हुए बॉलीवुड के नामचीन अभिनेताओं से ड्रग टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल देने की अपील की थी। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा कि मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, विक्की कौशल से अनुरोध करती हूं कि वे ड्रग टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल दें। ऐसी अफवाहें हैं कि वे कोकीन एडिक्टेड हैं। मैं चाहती हूं कि वे अफवाहों पर अपना रुख साफ करें। अगर सैंपल क्लियर पाए जाते हैं तो वे लाखों लोगों को प्रेरित कर सकते हैं।
I request Ranveer Singh, Ranbir Kapoor, Ayan Mukerji, Vicky Kaushik to give their blood samples for drug test, there are rumours that they are cocaine addicts, I want them to bust these rumours, these young men can inspire millions if they present clean samples @PMOIndia 🙏 https://t.co/L9A7AeVqFr
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 2, 2020
हालांकि, अभिनेत्री कंगना रानौत का यह सकारात्मक रुख था । लेकिन इसको लेकर फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि राजनीति के क्षेत्र में भी उन पर आरोपों की झड़ी लग गई। इसमें सत्तासीन शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज सभा सांसद संजय राउत ने दो कदम बढ़ते हुए कह दिया कि वह वापिस ही ना लौटे।

दरअसल, बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा करने की वजह से चर्चा में आने के बाद महाराष्ट्र भाजपा के नेता राम कदम ने कंगना को सुरक्षा देने की मांग की थी। लेकिन अभिनेत्री कंगना रानौत ने मुंबई पुलिस की सुरक्षा लेने से मना कर दिया था। यही नहीं बल्कि 30 अगस्त को उन्होंने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि आपकी चिंता के लिए धन्यवाद सर, वास्तव में अब मुझे मूवी माफिया के गुंडों से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है, साथ ही मुंबई में अब मुझे हिमाचल प्रदेश सरकार या फिर सीधे केंद्र सरकार से सुरक्षा मांगनी पड़ेगी। मुंबई पुलिस से बिल्कुल नहीं।
Thank you for your concern sir, I am actually more scared of Mumbai police now than movie mafia goons, in Mumbai I would need security either from HP government or directly from the Centre, No Mumbai police please 🙏 https://t.co/cXEcn8RrdV
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 30, 2020
बताया जा रहा है कि इस बात से महाराष्ट्र सरकार पहले से ही खफा थी। क्योंकि कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस को ही सुरक्षा के मामले में कटघरे में खड़ा कर दिया था। इसके बाद सत्तारूढ़ शिवसेना कंगना रनौत पर निशाना साधने के लिए उचित अवसर की तलाश में थी। जिसके चलते कल उसे यह अवसर भी मिल गया जब कंगना रनौत ने मशहुर अभिनेताओं के ड्रग्स मामले में ब्लड सैंपल देने की बात कही।

कंगना पर शिवसेना ने राजनीतिक वार किया। पार्टी ने ड्रग्स मामले में कुछ कहने की बजाय मुम्बई पुलिस वाले मुद्दे को हवा दे दी। संजय राउत ने ‘सामना’ में लिखा कि अभिनेत्री का विश्वासघात शर्मनाक है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कि मुंबई में रहने के बावजूद वो शहर की पुलिस की आलोचना करती है, हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वे मुंबई वापस ना लौटें। ये कुछ और नहीं बल्कि सिर्फ मुंबई पुलिस का अपमान है। गृह मंत्रालय को इस बारे में जरूर कार्रवाई करना चाहिए।
