नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार हुआ आरोपी  

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला आया है। इस बात की जानकारी लड़की को 6 महीने बाद तब पता चली जब अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिवार वाले लड़की को हॉस्पिटल लेकर आते हैं, यहां लड़की के गर्भवती होने की बात पता चलती है।

लड़की ने इसका आरोप अपने कॉलेज में साथ पढ़ने वाले कुणाल नाम के लड़के पर लगाया है। लड़की अपने परिजनों के साथ इदगाह हिल्स पर रहती है।  कुणाल उसके घर से थोड़ी दूरी पर रहता था, यहीं उसकी कुणाल के साथ जान पहचान हुई थी। 17 मार्च को कुणाल ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया। लड़की ने बताया कि उसके बाद कुणाल उसे जबरदस्ती हनुमान गंज में अपने दोस्त के रूम पर ले गया। यहां उसने उसे डराकर दुष्कर्म किया। उसने कहा कि अगर वह इसके बारे में किसी से बात करेगी तो वह शादी कर लेगा। इसी कारण मैं चुप रही।
लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर मामला हनुमान गंज थाने को सौंप दिया है। आरोपी युवक अभी फरार है, पुलिस ने उसके रामनगर वाले मकान पर पूछताछ की तो पता चला कि उसने यह मकान छोड़ दिया है, पुलिस पुराने मकान मालिक से उसकी जानकारी इकट्ठी कर रही है।