ÓñàÓñ¡Óñ┐ÓñÀÓÑçÓñò Óñ¼ÓñÜÓÑìÓñÜÓñ¿ ÓñçÓñ© ÓñÁÓÑçÓñ¼ Óñ©ÓÑÇÓñ░ÓÑÇÓñ£ ÓñòÓÑç Óñ£Óñ░Óñ┐ÓñÅ ÓñòÓñ░Óñ¿ÓÑç Óñ£Óñ¥ Óñ░Óñ╣ÓÑç ÓñàÓñ¬Óñ¿Óñ¥ ÓñíÓñ┐Óñ£Óñ┐ÓñƒÓñ▓ ÓñíÓÑçÓñ¼ÓÑìÓñ»ÓÑé

अभिषेक बच्चन इस वेब सीरीज के जरिए करने जा रहे अपना डिजिटल डेब्यू

एक्टर अभिषेक बच्चन सीरीज ‘ब्रीद इन टू द शैडोज़’ के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। सीरीज को लेकर जबरदस्त बज था, ऐसे में हर किसी को इंतजार था इस सीरीज के ट्रेलर का। अब इंतजार खत्म हो गया है। अमेजन प्राइम पर अभिषेक बच्चन की पहली सीरीज ‘ब्रीद इन टू द शैडोज़’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

अभिषेक की इस नई सीरीज को एक साइको थ्रिलर बताया जा रहा है। ट्रेलर को देख पता चल रहा है कि अभिषेक बच्चन अपनी बेटी की तलाश में आसमान-पाताल एक कर रहे हैं। जिस शख्स ने उनकी बेटी को किडनैप किया है वो कोई साइको है और अलग-अलग मांग रख अभिषेक को परेशान कर रहा है।

इस बीच कैसे अभिषेक अपनी बेटी को ढ़ूंढ़ते हैं, कैसे एक पिता का प्यार उसकी बेटी को उसके करीब लाता है, सीरीज इसी बारे में है। मंयक शर्मा के निर्देशन में बनी इस सीरीज के जरिए अभिषेक ओटीटी पर अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।

अभिषेक के अलावा सीरीज में निथ्या मेनन भी अहम रोल निभाती दिखेंगी। निथ्या साउथ इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं, अब वो अभिषेक संग अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं ब्रीद के इस नए सीजन में अमित साध अपना लोकप्रिय किरदार कबीर सावंत को निभा फिर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

अभिषेक की इस पहली डिजिटल सीरीज को बड़े स्केल पर रिलीज करने की तैयारी हो रही है। बताया गया है सीरीज को हिंदी, तमिल और तेलुगु जैसे कई भारतीय भाषाओं में देखा जा सकता है। ऐसे में ब्रीद को एक बड़ा मॉर्केट देने की तैयारी है।

अमेजन प्राइम वीडियो की इंडिया प्रमुख अपर्णा पुरोहित भी इस नई वेब सीरीज को लेकर खासा उत्साहित हैं। वो कहती हैं- “जब से हमने इसका पहला लुक रिलीज़ किया है, तब से सभी को इस शो से काफी उम्मीदें हैं। हम दर्शकों को इस भावुक व मनोवैज्ञानिक थ्रिलर की हर कड़ी से रूबरू करवाने के लिए उत्साहित हैं।”

वहीं अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट संस्थापक विक्रम मल्होत्रा कहते हैं- ब्रीद के नए सीज़न के प्रति उत्सुकता तब से तेजी से बढ़ रही है जब से हमने सीरीज का पहला लुक रिलीज़ किया है। आज ट्रेलर लॉन्च होने के साथ, हमने प्रशंसकों को ब्रीद इन टू द शैडोज़ की नई दुनिया के करीब ले जाते हुए, इसमें नज़र आने वाले रोमांच की एक झलक साझा की है।

बता दें कि ब्रीद: इन टू द शैडोज़ आर माधवन की रिलीज हुई ब्रीद का ही सीक्वल है। ब्रीद: इन टू द शैडोज़ 12 एपिसोड्स की एक सीरीज होने जा रही है जो 10 जुलाई को रिलीज होगी।