AAP ने की कपिल मिश्रा का नामांकन रद्द करने की मांग
आम आदमी पार्टी ने कपिल मिश्रा की उम्मीदवारी को रद्द करन के किए चुनाव आयोग से मांग की है। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के सामने कपिल मिश्रा के खिलाफ लिखित शिकायत की गई है। कपिल मिश्रा मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
Aam Aadmi Party (AAP) has written to Delhi Chief Election Officer, regarding 'wrongful acceptance of nomination forms of BJP candidate Kapil Mishra from Model Town constituency.' AAP has requested EC to cancel the candidature of Kapil Mishra. pic.twitter.com/1i1nVe3yuk
— ANI (@ANI) January 22, 2020
आम आदमी पार्टी ने ये आरोप लगाया है कि कपील मित्रा पिछले 10 साल से सरकारी सुविधाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने अब तक बिजली, पानी, टेलीफोन बिल का नो ड्यूज प्रमाणपत्र जमा नहीं किया है, बावजूद इसके उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया है।
आप पार्टी ने अपने पत्र में लिखा है कि चुनाव की उम्मीदवारी का नामांकन करने से पहले बकाया का भुगतान करना जरूरी होता है। फॉर्म नंबर 26 के भाग एक में यह जानकारी देनी होती है। लेकिन कपील मित्रा ने सही जानकारी नहीं दी है। बता दें कि कपील मित्रा ने पिछली बार आम आदमी पार्टी के टिकट पर करनाल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था।
𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮
𝘃𝘀
𝗣𝗮𝗸𝗶𝘀𝘁𝗮𝗻8𝘁𝗵 𝗙𝗲𝗯𝗿𝘂𝗮𝗿𝘆
𝗗𝗲𝗹𝗵𝗶8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) January 23, 2020
पहले वो केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बेहद करीबी माने जाते थे। लेकिन उन्हें 2017 में मंत्री पद से हटा दिया गया था। उसके बाद से ही वो बगावत पर उतर गए। कुछ दिन पहले ही वो बीजेपी में शामिल हुए हैं। उन्होंने नामांकान दाखिल करने के बाद उन्होंने केजरीवाल पर तंज कस्ते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम दंगाइयों को नौकरी दे रहे हैं। उन्होंने और कहा कि जो पहले अन्ना-अन्ना किया करते थे आज जिन्ना-जिन्ना कर रहे हैं।
पाकिस्तान की एंट्री शाहीन बाग में हो चुकी हैं
दिल्ली में छोटे छोटे पाकिस्तान बनाये जा रहे हैं
शाहीन बाग, चांद बाग, इंद्रलोक में देश का कानून नहीं माना जा रहा
पाकिस्तानी दंगाइयों का दिल्ली की सड़को पर कब्जा हैं https://t.co/jcq1PgzXb7
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) January 23, 2020
आज कपिल मिश्रा ने ट्वीट करके कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग होनी है। उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा कि पाकिस्तान की एंट्री शाहीन बाग में हो चुकी है। दिल्ली में छोटे-छोटे पाकिस्तान बनाए जा रहे हैं। शाहीन बाग, चांद बाग, इंद्रलोक में देश का कानून नहीं माना जा रहा। पाकिस्तानी दंगाइयों का दिल्ली की सड़कों पर कब्जा है।
