सुलझने लगी रेणुका मर्डर मिस्ट्री

रेणुका स्वामी मर्डर मामले में टॉलीवुड अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और उनकी प्रेमिका पवित्रा गौड़ सहित 17 लोगों की जब से गिरफ्तारी हुई है तब से सबकी नजरें इस मर्डर मिस्ट्री पर टिकी हैं। एक ओर जहां दर्शन के समर्थक उन्हें निर्दोष और उनकी प्रेमिका को दोषी मान रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस ने इनके बयानों की कॉपी कोर्ट में जमा करवाई है जिसमें थुगुदीपा ने जुर्म कबूल कर लिया है कि उन्होंने इस केस को दबाने के लिए आरोपियों को पैसे दिए थे