राहुलमयी होती कांग्रेस

भाजपा की तरह कांग्रेस भी व्यक्ति केंद्रित राजनीति की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। भाजपा की प्रचार सामग्री मोदी-शाह जोड़ी की तस्वीरों से पटी रहती हैं। ठीक इसी तर्ज पर कांग्रेस भी चल पड़ी है। पिछले दिनों जारी कांग्रेस घोषणा पत्र राहुल की तस्वीरों से भरा है। 54 पेज के इस मेनिफेस्टो में पंद्रह तस्वीरें हैं जिनमें से सात तस्वीरों में राहुल गांधी हैं। सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी समेत सभी अन्य दिग्गज कांग्रेस के चेहरे तस्वीरों से नदारद हैं। जानकारों की मानें तो जैसे-जैसे चुनावी खुमार देश में चढ़ रहा है कांग्रेस के रणनीतिकारों का भरोसा भी मजबूत होने लगा है। अब कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी के नेतृत्व में अगली सरकार बनने की संभावनाओं पर खुलकर चर्चा होने लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *