योगी के बाद अब नकवी भी बोले ‘मोदी की सेना’, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

योगी के बाद अब नकवी भी बोले ‘मोदी की सेना’, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

चुनावी महासमर के जोश में नेताओं के बयान और उनकी तुकबंदी चर्चा में रहती है. पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अब केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को चुनाव आयोग की तरफ से नोटिस मिला है. दोनों ही नेताओं ने भारतीय सेना को ‘मोदी की सेना’ कहकर संबोधित किया था.

मुख्तार अब्बास नकवी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर में कहा कि मोदी की सेना तो आतंकवादियों को घर में घुसकर मार रही है. इसी बयान पर उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग से इस बयान पर रिपोर्ट तलब की है. इस रिपोर्ट में बयान की वीडियो रिकोर्डिंग भी शामिल की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *