दिल्ली पुलिस के एएसआई ने मेट्रो के आगे कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस के एएसआई ने मेट्रो के आगे कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस के कम्यूनिकेशन विभाग में एएसआई के पद पर तैनात अजय कुमार ने जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन पर चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। इस हादसे की वजह से मेट्रो की सेवाएं भी कुछ देर के लिए प्रभावित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *